फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Inauguration of Solid Waste Management Plant

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का उद्घाटन

Sun, 20 Dec 2020 02:02 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of Solid Waste Management Plant
डेराबस्सी। कांग्रेस पार्टी के हलका इंचार्ज दीपइंद्र सिंह ढिल्लों की तरफ से गांव निंबूआ में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर ढिल्लों ने कहा कि इस प्लांट के चालू होने साथ गांव निंबूआ को कूड़ा कर्कट से मुक्त किया जाएगा। इसके लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

ब्लॉक विकास व पंचायत अफसर श्री सुखचैन सिंह पापड़ा ने बताया कि यह प्लांट महात्मा गांधी नरेगा स्कीम के तहत बनाया गया है। इसके अलावा राउंडग्लास फाउंडेशन प्रोजेक्टों के द्वारा इन प्रोजेक्टों को सफल बनाने के लिए योगदान दिया गया है। इस फाउंडेशन की तरफ से हरेक घर को दो -दो कूडे़दान एक हरा और एक नीला बांटा गया है। इन कूडे़दान में एक गीला और एक में सूखा कूड़ा डाला जाएगा। इसके अलावा गांवों में एक वेस्ट कलेक्टर को भी नौकरी दी जा रही है जो घर घर में जाकर कूड़ा एकत्रित कर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट तक पहुंचाएगा। इस मौके पर कुलवंत सिंह वायस चेयरमैन जिला परिषद, जसवीर सिंह, कुलदीप सिंह मेंबर पंचायत कमेटी, रघबीर सिंह सरपंच और मनदीप सिंह पंचायत सचिव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed