फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   In view of the match, Mohali Police's security arrangements are complete, 1000 policemen will be deployed

Mohali News: मैच को देखते हुए मोहाली पुलिस के सुरक्षा के इंतजाम पूरे, 1000 पुलिसकर्मी होंगे तैनात

Fri, 28 Apr 2023 01:58 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Fri, 28 Apr 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
In view of the match, Mohali Police's security arrangements are complete, 1000 policemen will be deployed
त्रिस्तरीय सुरक्षा का इंतजाम, ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस ने बनाई योजना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। आईएस विंद्रा स्टेडियम में होने वाले पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स मैच को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा को लेकर कमर कस ली है। अधिकारियों के अनुसार मैच के दौरान त्रिस्तरीय सुरक्षा का इंतजाम होगा। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे को पार कर दर्शकों को स्टेडियम जाना होगा। यहां करीब एक हजार पुलिसकर्मियों को विशेष तौर पर तैनात किया जाएगा। सुरक्षा के साथ ही पुलिस ने इस दौरान यहां ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए भी योजना तैयार कर ली है।


एसएसपी खुद संभालेंगे सुरक्षा इंतजामों की कमान
मैच के दौरान यहां किए जाने वाले सुरक्षा इंतजामों की कमान खुद एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग संभालेंगे। पुलिस के अलावा यहां पर अर्धसैनिक बल को भी तैनात किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों की तरफ से पूरी योजना को तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन


इन सड़कों पर मैच के दौरान यातायात होगा प्रभावित
1. मदनपुर चौक की ओर से आने वाला ट्रैफिक, फेज- 3-7 लाइट प्वाइंट के रास्ते चावला चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
2. फेज 3-5 लाइट प्वाइंट से आने वाला ट्रैफिक पीसीएल चौक से राधा स्वामी चौक की ओर जाएगा।
3. चावला चौक पर नाका रहेगा। इस कारण फेज- 3/7 चौक और फेज-3/5 चौक से आने वाला ट्रैफिक सेक्टर-70 मोहाली से होकर जाएगा।
4. लाइब्रेरी चौक पर नाका रहेगा। इस कारण चौक फेज-7 के अंदरूनी यातायात को आईसीएआई इंस्टीट्यूट की ओर से कुंभड़ा चौक की तरफ मोड़ा जाएगा।
5. रविदास भवन के पास नाका लगेगा। इस कारण चंडीगढ़ से आने वाले ट्रैफिक को स्कूटर मार्केट फेज-7 की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
6. आईसीएआई इंस्टीट्यूट के पास लगे नाके से ट्रैफिक को कुंभडा चौक से सेक्टर-70 की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed