फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   In Mohali, if you leave the house without a mask, then the challan will be deducted

मोहाली में अब बिना मास्क घर से निकले तो कटेगा चालान

Sat, 04 Dec 2021 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
In Mohali, if you leave the house without a mask, then the challan will be deducted
मोहाली। कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन से निपटने के जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। प्रशासन ने कोरोना दिशानिर्देशों का पालन न करने वालों के चालान काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके मद्देनजर शुक्रवार को एसडीएम हरबंस सिंह और पुलिस की टीम ने फेज-5 की मार्केट में जाकर चेकिंग की। साथ ही दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि अगर कोई मास्क पहनकर नहीं आता है तो उसे सामान न दिया जाए। साथ ही पुलिस को कहा गया है कि कोई नियम तोड़ता है तो उसका चालान किया जाए। जरूरत पड़ने पर पर्चे भी दर्ज किए जाएं। लोगों की जान से किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कोरोना का नया स्वरूप ओमिक्रॉन ने जिला प्रशासन की चिंता बढ़ाई हुई है। प्रशासन की कोशिश यही है कि किसी तरह इस बीमारी की दस्तक को रोका जाए। ऐसे में डीसी ईशा कालिया ने प्रशासन के अधिकारियों को हिदायत दी है कि इससे निपटने के लिए उचित कार्रवाई की जाए। डीसी ने कहा कि अगर इस महामारी को लेकर गंभीर नहीं होंगे तो स्थिति बिगड़ सकती है। हालांकि उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह किसी भी तरह की अफवाहों में न आएं। साथ ही कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए प्रशासन का साथ दे। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अपने पारिवारिक सदस्यों, दोस्तों व मित्रों को टीकाकरण के लिए जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब लोग अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे तो इस महामारी पर काबू पाया जा सकता है।
विज्ञापन

बता दे कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर ने इलाके में खूब तबाही मचाई थी। एक हजार के करीब लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed