फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   In Derabassi, the health department visited the colony and distributed medicines

डेराबस्सी में सेहत विभाग ने कॉलोनी का दौरा कर बांटी दवाइयां

Wed, 11 Aug 2021 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
In Derabassi, the health department visited the colony and distributed medicines
डेराबस्सी। नगर काउंसिल के अधिकारियों की लापरवाही के कारण वार्ड नंबर-5 में पड़ती शिवपुरी कॉलोनी में दूषित पानी कारण फैले डायरिया संबंधी अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद सेहत विभाग हरकत में आ गया है। विभाग की टीम ने कॉलोनी का दौरा करते हुए लोगों को दवाइयां देने के अलावा पानी के सैंपल लिए। सेहत विभाग ने नगर काउंसिल को गली में पानी की सप्लाई बंद कर टैंकरों से पानी की सप्लाई करने की हिदायत दी है। दूसरी ओर, सेहत विभाग की जांच में सामने आया कि सीवरेज लाइन जाम होने के कारण दूषित पानी गलियों और घरों में भर गया। यही पानी पीने वाले पानी की सप्लाई में मिक्स हो गया। इसे पीकर लोग बीमार हो रहे हैं। उक्त गली में अब तक पंद्रह के करीब मरीज सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल की एसएमओ डॉ. संगीता जैन ने बताया कि टीम की तरफ से जांच के उपरांत नगर काउंसिल को उक्त क्षेत्र में पीने वाले साफ पानी की टैंकरों के द्वारा सप्लाई करने के हिदायत की है। टीम की तरफ से 60 घरों की जांच की गई। इसमें 4 बुखार के मरीज सामने आए हैं। अब तक करीब 80 लोग दस्त व उल्टियों से परेशान होकर अलग अलग निजी अस्पतालों से इलाज करवा चुके हैं। लोगों को नगर काउंसिल की ओर से की जाने वाले पानी की सप्लाई का पानी न पीने की सलाह दी गई है। गली में 100 पैकेट ओआरएस के बांटे गए हैं।
विज्ञापन

तस्वीर - एक घर में भरे दीषित पानी को देखता सेहत विभाग का इंस्पेक्टर रजिंद्र सिंह।
लोगों के साथ बात बात करते सेहत विभाग के कर्मी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed