फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   In Banur, Congress candidate defeated AAP candidate by 190 votes

Mohali News: बनूड़ में कांग्रेस प्रत्याशी ने आप के उम्मीदवार को 190 वोटों से हराया

Sun, 22 Dec 2024 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
In Banur, Congress candidate defeated AAP candidate by 190 votes
लांडरां/बनूड़। बनूड़ के वार्ड 6 के कांग्रेस पार्षद जगदीश चंद काला के निधन के कारण हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नीलम रानी पत्नी जगदीश चंद काला ने अपने प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी बलवीर सिंह को 190 के अंतर से हराया। कांग्रेस उम्मीदवार की जीत इसके बाद हलके के पूर्व कांग्रेस विधायक हरदयाल सिंह कंबोज के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने अपना विजय जुलूस निकाला।
विज्ञापन

वार्ड के उप चुनाव पर सहायक निर्वाचन पदाधिकारी गुरुदयाल राम ने बताया कि वार्ड में कुल 866 वोट थे। जिसमें से 690 वोट पड़े, जिसमें से कांग्रेस प्रत्याशी नीलम रानी को 437 वोट मिले, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बलवीर सिंह को 247 वोट मिले और छह वोट नोटा को पड़े। कांग्रेस की प्रत्याशी नीलम रानी 190 वोटों से विजयी घोषित की गईं। जिसके बाद हरदयाल सिंह कंबोज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ शहर में विजय जुलूस निकाला और ऐतिहासिक बन्ने माई मंदिर में माथा टेका और लड्डू बांटकर अपनी खुशी मनाई। पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज ने कहा कि वार्ड के निवासियों ने चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी सरकार की बदमाशी का जवाब दिया और कांग्रेस उम्मीदवार जगतार सिंह कंबोज अध्यक्ष नगरपालिका को जिताने के लिए वार्ड के सभी मतदाताओं को धन्यवाद दिया काउंसिल बनूड़, निर्भय सिंह कंबोज, कुलविंदर सिंह भोला, एडवोकेट गगनदीप कंबोज, सुरिंदर सोनी, दविंदर पुरी, गुरमेल सिंह फौजी, ज्योति संधू, जसपाल सिंह मोती, सरपंच शैली झ्युरमजारा, पूर्व सरपंच राजू , पूर्व सरपंच गुरदीप सिंह कराला, पूर्व सरपंच नायब सिंह मनौली, प्रीति वालिया, कामिनी थमन, करणवीर सेठी थमन और कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed