फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   In Balongi, first the girl was stopped from changing her PG, then she stabbed her fellow youth with a knife.

Mohali News: बलौंगी में पहले पीजी बदलने से युवती को रोका, फिर साथी युवक को मारा चाकू

Sun, 18 Feb 2024 03:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
In Balongi, first the girl was stopped from changing her PG, then she stabbed her fellow youth with a knife.
मोहाली। बलौंगी में पीजी में रहने वाली एक युवती को परेशान कर रहे कुछ युवकों ने युवती की मदद करने आए उसके साथी युवक पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक पीजी में रहने वाली एक युवती को कुछ लड़के कई दिनों से परेशान कर रहे थे। परेशान युवती ने पीजी बदलने का विचार बनाया लेकिन युवकों ने उसको सामान नहीं ले जाने दिया। ऐसे में युवती ने अपने दोस्त करण और एक कैफे के हेड मैनेजर साहिल को मदद के लिए बुलाया। इस दौरान उनकी आरोपी युवकों के साथ बहस हो गई। इतने में एक आरोपी ने करण के पेट में चाकू मार दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक बलौंगी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान हरबीर, हरजोत, जोत, विशाल और मुस्कान के रूप में हुई है।पहले गालियां निकाली, फिर मारपीट की
विज्ञापन

घायल करण ने बताया कि वह युवती के साथ एक कैफे में काम करता है। उसे पीजी में कुछ लड़के परेशान करते थे इसलिए उसने पीजी बदलना चाहा था। लेकिन उन्होंने सामान नहीं उठाने दिया। इस पर युवती ने उन्हें फोन पर यह सब बताया तो वह अपने हेड मैनेजर के साथ वहां पहुंचा और पीजी की मालकिन को बताकर सामान उठाने लगे। इतने में शाम करीब साढ़े पांच बजे उक्त आरोपी कमरे में आकर गालियां निकालने लगे। उन्हें ऐसा करने से रोका तो एक आरोपी जोत ने उनके पेट में चाकू मार दिया। वह गिर गया तो अन्य आरोपियों ने उसे पीटा। उसे युवती और उसके दोस्त साहिल ने बचाया। शोर सुनकर लोग इकट्ठा हो गए तो हमलावर हथियारों समेत मौके से फरार हो गए। इसके बाद साहिल ने उसे इंडस अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed