फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Immigration Company's office raided in Mohali, 150 passports, two seals recovered

मोहाली में इमिग्रेशन कंपनी के दफ्तर में छापा, 150 पासपोर्ट, दो मुहरें हुई बरामद

Thu, 21 Oct 2021 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Immigration Company's office raided in Mohali, 150 passports, two seals recovered
मोहाली। सेक्टर-70 में नामी इमिग्रेशन कंपनी के दफ्तर पर पुलिस ने छापा मारकर 150 पासपोर्ट व दो जाली मुहरें बरामद कीं। पुलिस ने कंपनी के मालिक विक्रांत वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर धोखाधड़ी, जाली दस्तावेज बनाने समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोरोना की रफ्तार कम होने के साथ ही सरकार की अनुमति के बाद इमिग्रेशन खुल गई है। बुधवार को जब पुलिस फेज-पांच व सेक्टर-70 में इमिग्रेशन के दफ्तर जांच रही थी, तो सूचना मिली कि प्राइम इंटरनेशनल इमिग्रेशन कंपनी लोगों को ठगी का शिकार बना रही है। पुलिस ने वहां जाकर पड़ताल की तो पासपोर्ट व दो नोटरी की मुहरें बरामद हुईं। मालिक विक्रांत से इनके बारे में पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद विक्रांत के दो लैपटॉप व मोबाइल जब्त कर लिया। लैपटॉप में लोगों को विदेश भेजने संबंधी जाली दस्तावेज के सुबूत हो सकते हैं। एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि यह मुहिम लगातार चलती रहेगी। किसी के साथ ठगी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed