फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Immigration company owner shot himself in HDFC bank bathroom and died

Mohali News: इमिग्रेशन कंपनी के मालिक ने एचडीएफसी बैंक के बाथरूम में खुद को मारी गोली, मौत

Tue, 09 Sep 2025 11:48 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Immigration company owner shot himself in HDFC bank bathroom and died
मोहाली। सेक्टर-68 में एचडीएफसी बैंक शाखा में इमिग्रेशन कंपनी के मालिक ने पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक राजदीप सिंह है। उसने 45 बोर की पिस्टल से खुदकुशी की है। वह मूल रूप से मोगा के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि राजदीप ने बैंक के बाथरूम में जाकर खुद को गोली मार ली। बाथरूम का दरवाजा तोड़कर उसके शव को बाहर निकाला गया। उसने अपने सिर पर गोली मारी थी। बैंक में खुदकुशी करने के बाद पूरा स्टॉफ सहम गया है। ब्रांच मैनेजर ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद एसएचओ फेज-8 सतनाम सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव सिविल अस्पताल फेज-6 की मॉर्चरी में रखवा दिया। मृतक की पिस्टल भी कब्जे में ले ली गई है। जांच में सामने आया कि उन्होंने तीन माह पहले ही यह पिस्टल ली थी जोकि लाइसेंसी है। पुलिस ने बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी हासिल कर ली है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि राजदीप कई सालों से इमिग्रेशन का काम कर रहा था। उसकी सेक्टर-82 में आउटलैंड इमिग्रेशन कंपनी थी। फेज-11 में उसके भाई का इमिग्रेशन दफ्तर है। वह सेक्टर-80 में किराये के घर पर रहता था। मंगलवार को वह सेक्टर-68 की एचडीएफसी ब्रांच में गया। वह ब्रांच की दूसरी मंजिल पर बने लोन ब्रांच में पहुंचा, उस समय उसके साथ दो और लोग भी थे। सीसीटीवी के अनुसार उसने पहले स्टॉफ से कुछ बात की और बाद बाथरूम में चला गया। जहां उसने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर बैंक में अफरा-तफरी मच गई और उसके साथ आए दो लोग मौके से भाग गए। जानकारी के अनुसार राजदीप ने बैंक में लोन अप्लाई किया हुआ था, उसे लेकर वह परेशान था।
विज्ञापन


दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस को सूचना मिली थी। राजदीप नाम के शख्स ने एचडीएफसी बैंक में गोली मारकर खुदकुशी की है। सीसीटीवी फुटेज हासिल की है। वहीं, मृतक के पिस्टल की भी जांच की जा रही है। बैंक अधिकारियों से जांच की जाएगी कि राजदीप सिंह का बैंक में खाता है या नहीं। वह यहां क्या करने आया था। फिलहाल उसके परिवार को सूचना दे दी है। परिवार के आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। - सतनाम सिंह, एसएचओ थाना फेज-8
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed