{"_id":"69a4a08073fd56614209f780","slug":"illegal-plotting-on-mustarka-malikan-land-in-mirzapur-mohali-news-c-71-1-spkl1025-139752-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मिर्जापुर में मुस्तरका मालकान जमीन पर अवैध प्लॉटिंग का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मिर्जापुर में मुस्तरका मालकान जमीन पर अवैध प्लॉटिंग का खेल
विज्ञापन
2019 के स्टेटस-को आदेश के बावजूद पहाड़ किए जा रहे समतल
खैर के पेड़ों की कटाई; भू-माफिया पर अधिकारियों से सेटिंग करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। खरड़ विधानसभा क्षेत्र के माजरी ब्लॉक स्थित गांव मिर्जापुर में मुस्तरका मालकान (साझी) जमीन पर अवैध प्लॉटिंग और पहाड़ों को समतल करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2019 के स्टेटस-को आदेश के बावजूद जेसीबी से खुदाई कर जंगल क्षेत्र को नुकसान पहुंचाया जा रहा है और प्रतिबंधित खैर के पेड़ों की कटाई की जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि माल विभाग, वन विभाग, वन्यजीव संरक्षण, गमाडा और पुलिस विभाग की अनदेखी के कारण भू-माफिया बेखौफ होकर फार्म हाउस और प्लॉट बेच रहा है। आरोप है कि शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी ने गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि माफिया खुलेआम अधिकारियों से ‘सेटिंग’ होने का दावा करता है। इसी कारण बार-बार शिकायत करने पर भी प्रशासनिक कार्रवाई नहीं हो रही।
500 हिस्सेदार, फिर भी अवैध बंटवारा
गांव के नंबरदार और पंचों के अनुसार संबंधित भूमि मुस्तरका मालकान है, जिसके लगभग 500 हिस्सेदार हैं। जमीन की अब तक कोई कानूनी तकसीम नहीं हुई है। नियमानुसार पटवारी और तहसीलदार की मौजूदगी के बिना किसी हिस्सेदार के कब्जे की पहचान संभव नहीं, इसके बावजूद कथित तौर पर अवैध कब्जा कर प्लॉटिंग की जा रही है।
विज्ञापन
अदालती आदेश की अवहेलना
ग्रामीणों ने बताया कि 5 मार्च 2019 को कलेक्टर ने स्टेटस-को (यथास्थिति) के आदेश जारी किए थे, जिसके तहत जमीन की खरीद-फरोख्त और किसी भी प्रकार की खुदाई पर रोक है। आरोप है कि इसके बावजूद पहाड़ काटकर रास्ते बनाए जा रहे हैं, बरसाती नालों (चो) का प्राकृतिक मार्ग बदला जा रहा है और लोहे की जाली लगाकर अवैध बाउंड्री की जा रही है।
आंदोलन की चेतावनी
विनीत जोशी ने पंचायत को आश्वस्त किया कि मामले को उच्च स्तर पर उठाया जाएगा और जरूरत पड़ी तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह पहले अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करवाई गई, उसी प्रकार मिर्जापुर में भी माफिया राज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
खैर के पेड़ों की कटाई