फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   illegal mining in village rampur

पाबंदी के बावजूद गांव रामपुर में माइनिंग

Wed, 11 Sep 2019 01:30 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
illegal mining in village rampur
गांव रामपुर में मीडिया को मिली पोकलेन मशीन, जिसकी फोटो माइनिंग विभाग को भेजी गई है। - फोटो : MOHALI
जीरकपुर। पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा पाबंदी लगाए जाने के बाद गांव रामपुर में माइनिंग की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। इसकी सूचना मिलने पर विभाग के उच्चाधिकारियों ने हरकत में आकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि सरकार द्वारा बरसाती सीजन और प्राकृतिक आपदा के चलते ग्रेवल्स की माइनिंग पर पाबंदी लगाई हुई है पर इसके बावजूद रेत माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आता।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गांव रामपुर में रेत माफिया से जुड़े लोगों ने सोमवार रात पोकलेन मशीनों को यहां उतारा और जमकर ग्रेवल्स की चोरी की। अगली सुबह मशीनों को बाहर निकाला जा रहा था तो एक मशीन की चेन टूट बीच रास्ते टूट गइ जिस कारण वह नदी के बीचोंबीच फंस गई। वहीं दूसरी तरफ आलम यह है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। दूसरी ओर, रेत माफिया से जुड़े लोग प्रशासन की आंखों के नीचे माइनिंग की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

मंगलवार शाम मीडिया के साथियों से गांव रामपुर में माइनिंग होने की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। इसके बाद मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में ला दिया है। वहीं बुधवार को मौके पर जाकर मामले की जांच की जाएगी और इसके बाद आगामी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। -गुरजीत सिंह, इंस्पेक्टर, माइनिंग विभाग, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed