फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Goods worth 35 lakh stolen from courier vehicle; case registered against driver

Mohali News: कूरियर वाहन से 35 लाख रुपये का सामान चोरी, चालक पर केस दर्ज

Mon, 24 Aug 2026 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Goods worth 35 lakh stolen from courier vehicle; case registered against driver
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीरकपुर। शैडोफैक्स कंपनी के एक कूरियर वाहन से करीब 35 लाख रुपये का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। यह वाहन जीरकपुर से हिमाचल प्रदेश जा रहा था। कंपनी की शिकायत पर जीरकपुर पुलिस ने वाहन चालक राजेश कुमार उर्फ लकी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी राजेश कुमार मूल रूप से मोगा का रहने वाला है। वह डेराबस्सी क्षेत्र में रह रहा था। शिकायतकर्ता अक्षय भारद्वाज के अनुसार उनका वाहन शैडोफैक्स कंपनी के लिए चलता है। 14 अगस्त को वाहन जीरकपुर से सामान लादकर हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हुआ था। राजेश कुमार वाहन चला रहा था। आरोप है कि रास्ते में चालक ने वाहन रोककर अजियो कंपनी का सामान चोरी कर लिया। इसके बाद 15 और 16 अगस्त को भी वाहन से सामान गायब होने की बात सामने आई। कंपनी को चोरी का पता 21 अगस्त को चला, जब ग्राहकों को सामान की डिलीवरी शुरू की गई। शिकायतकर्ता के अनुसार, जब चालक से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो वह वाहन छोड़कर भाग गया। कंपनी ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी चालक की तलाश कर चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है। चोरी का पता चलने के बाद कंपनी ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसमें चालक राजेश कुमार की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं। शिकायत के मुताबिक, वाहन पर लगी सील भी चालक के पास से बरामद हुई। चोरी किया गया सामान वाहन के पिछले हिस्से के बजाय आगे वाले हिस्से में रखा गया था।
विज्ञापन



पुलिस की कार्रवाई और आरोपी की तलाश

पुलिस ने जांच के बाद आरोपी राजेश कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 316(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है। इसके साथ ही, चोरी हुए सामान को बरामद करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। जांच अधिकारी मामले की गहनता से पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed