{"_id":"6840a21176013d3c6f015491","slug":"illegal-construction-of-drug-smuggler-demolished-in-chatauli-kalan-village-mohali-news-c-71-1-spkl1025-129793-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: चटौली कलां गांव में ड्रग तस्कर के अवैध निर्माण को किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: चटौली कलां गांव में ड्रग तस्कर के अवैध निर्माण को किया ध्वस्त
विज्ञापन
मोहाली। युद्ध नशों के विरुद्ध अभियान के तहत बुधवार को पुलिस ने ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के साथ मिलकर गांव चटौली कलां में पंचायती जमीन पर ड्रग तस्कर के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। थाना सदर कुराली में चलाए अभियान का नेतृत्व डीएसपी मुल्लांपुर मोहित अग्रवाल और एसएचओ गौरव बंस सिंह के नेतृत्व में किया गया। डीएसपी अग्रवाल ने बताया कि ध्वस्त किया ढांचा गांव की फिरनी (पंचायत की जमीन) पर अवैध रूप से गांव निवासी तस्कर दिलप्रीत सिंह ने बनाया था। इस पर वर्तमान में एनडीपीएस का मामला चल रहा है। वह पुलिस हिरासत में है। आरोपी छह आपराधिक मामलों में शामिल है। चार मामले एनडीपीएस अधिनियम के तहत रोपड़ और मोहाली जिलों में दर्ज हैं। सबसे गंभीर आरोपों में से एक में दिलप्रीत सिंह के खिलाफ 29 मई 2022 को सदर कुराली थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज किया गया। इसमें उससे 445 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। डीएसपी अग्रवाल ने कहा कि यह कार्रवाई पंजाब सरकार की नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है।
एसएसपी ने दी अवैध गतिविधियां बंद करने के निर्देश
एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने तस्करों को चेतावनी दी है कि वे अपनी अवैध गतिविधियां तुरंत बंद कर दें अन्यथा ऐसे ही परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। उन्होंने तस्करी को समाप्त करने और दोषियों को दंडित करने के लिए राज्य एवं जिला पुलिस की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई। डीएसपी अग्रवाल ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में मुल्लांपुर पुलिस सब-डिवीजन ने एनडीपीएस में दर्ज 40 एफआईआर में 70 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इसमें से कई आरोपियों को उपचार के लिए नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र भेजा गया है। इसके अलावा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत कार्रवाई शुरू की है। इसके तहत वाहनों की कुर्की, फ्रीजिंग के दो मामलों और संपत्ति से संबंधित एक मामला मंजूरी के लिए सक्षम प्राधिकारी को भेजा है। इस अवसर पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में नायब तहसीलदार माजरी राजवीर सिंह मारवाह और पंचायत अधिकारी ब्लॉक माजरी मनदीप सिंह भी उपस्थित रहे।