फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   If you come to Mohali market, bring water with you to drink.

Mohali News: मोहाली की मार्केट में आएं तो पीने के लिए पानी साथ लाएं

Mon, 15 Jul 2024 06:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
If you come to Mohali market, bring water with you to drink.
शहर की अधिकतर मार्केटों में पानी की नहीं की गई व्यवस्था, लोगों को खरीदनी पड़ती है पानी की बोतल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। अगर आप वीआईपी सिटी की मार्केट में खरीदारी करने जा रहे हैं तो अपने लिए पानी का इंतजाम साथ में करके आएं। मोहाली की किसी भी मार्केट में न तो वाटर कूलर है न ही पीने के पानी का कोई सार्वजनिक इंतजाम। ऐसी स्थिति में आपको पानी या तो खरीदकर पीना होगा या फिर किसी से मांगकर।
मोहाली फेज-2 की मार्केट हो या फिर फेज-10 और फेज-7 की मार्केट। हालात सभी के ऐसे ही हैं। दुकानदारों का कहना है कि मार्केट में हरेक व्यक्ति खरीदारी के लिए नहीं आता है। यदि कोई खरीदारी के लिए आता है तो उसको दुकानदार ही पानी पिला देता है पर यदि कोई सिर्फ घूमने के लिए आया है तो उसको पानी नहीं मिल पाता। दुकानदारों का कहना है कि दिन में कई लोग ऐसे आते हैं जो कि उनसे पानी मांगकर पीते हैं। फेज- 10 के दुकानदारों ने पानी की समस्या को देखते हुए मार्केट में अपनी ओर से एक हैंडपंप लगवा दिया है। जिससे लोग प्यास बुझाते हैं।
विज्ञापन

वहीं, फेज-5, 7,8, और फेज-11 में वाटर कूलर न होने से बिना पैसा खर्च किए पानी की एक बूंद नसीब नहीं होती। लोगों का कहना है मार्केट बनाई थी तो प्रशासन को यहां पर वाटर कूलर भी लगवाना चाहिए था। जिससे कि लोगों को परेशान तो न होना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाक्स

बजट मिलता है, पर सुविधाएं नहीं
इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि केंद्र सरकार करोड़ों का बजट आम लोगों की सुख-सुविधाओं के लिए जारी करती है। लेकिन उसके बावजूद भी पानी जैसी सुविधा से के लिए वंचित रहना पड़ रहा है। मार्केट में दिनभर में दो से ढाई हजार लोग प्रतिदिन आते हैं जिनको एक ही हैंडपंप पानी की आपूर्ति कर रहा है। लोगों की मांग की जल्द मार्केट में वाटर कूलर लगे।

जल्द लगाएं वाटर कूलर
जब शाम को मार्केट पहुंचे तो प्यास लगी। इधर-उधर देखा कहीं पानी के साधन नहीं दिखे तो दुकान से पानी की बोतल खरीदकर प्यास बुझानी पड़ी। प्रशासन को यहां वाटर कूलर लगाने चाहिए, जिससे लोगों को सुविधा मिले। - रामचरण सिंह, फेज- 2 मोहाली

पानी की व्यवस्था जल्द हो
शहर की सभी मार्केटों में पानी की समस्या काफी समय से बनी हुई है। रोजाना यहां सैकड़ों खरीददारी करने के लिए लोग आते हैं, पानी न मिलने पर उन्हें परेशान होना पड़ता है। मेरी मांग है कि यहां जल्द पानी की व्यवस्था हो। -कुलवंत सिंह, फेज- 3बी2 मोहाली

मार्केट में लगे वाटर कूलर
आजकल भीषण गर्मी और धूप में बाजारों में दुकान पर ग्राहक आते हैं जिन्हें पानी के लिए भी नहीं पूछ सकता। क्योंकि जब आसपास पानी के लिए कोई साधन ही नहीं है तो क्या करें। उनको कैसे पानी पिलाएं। -सर्वजीत सिहं संधू, फेज-11, मोहाली।


चंदा जुटाकर लगाया हैंडपंप
हमारी दुकान के पास हमने लोगों से चंदा लेकर एक हैंडपंप लगवाया है। जिस पर पूरे मार्केट के लोग पानी पीते हैं। इसके साथ ही मार्केट में खरीदारी करने के लिए आने वाले लोग भी यहां पानी पीकर प्यास बुझाते हैं। -हेमंत वार्ष्णेय, दुकानदार फेज-10, मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed