फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   If there is a problem of persistent cough and cold, then get corona test done

लगातार खांसी और जुकाम की समस्या है तो करवाएं कोरोना टेस्ट

Fri, 07 Jan 2022 02:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
If there is a problem of persistent cough and cold, then get corona test done
मोहाली। जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मद्देजनर जिला सेहत विभाग पूरी तरह हरकत में आ गया है। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर का कहना है कि सेहत विभाग महामारी से निपटने में पूरी तरह से जुटा हुआ है। लेकिन लोगों के सहयोग के बिना यह संभव नहीं है। उन्होंने लोगों को नसीहत दी है कि वह अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए मास्क पहनें, सामाजिक दूरी रखने और बार-बार हाथ धोने की कोशिश करें। जिससे कि इससे बचा जा सके। उन्होंने कहा कि कोरोना का नया स्वरूप ओमिक्रॉन काफी तेज से फैलता है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि अब 15 से 18 साल के किशोरों का टीकाकरण भी शुरू हो चुका है। हालांकि किसी को भी लगातार सर्दी, जुकाम, खांसी की तकलीफ होती है तो सरकारी सेहत संस्थाओं में जाकर डॉक्टरों से सलाह ली जाए, साथ ही कोविड टेस्ट करवाया जाएं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने दावा किया है कि जिले कि सारी सेहत संस्थाओं में कोविड की तीसरी लहर से मुकाबले के लिए पहले ही प्रबंध पूरे किए जा चुके हैं। कोरोना टेस्ट करने के लिए सैंपलिंग का काम जोरों से चल रहा है। वहीं, कोविड टीकाकरण के काम में किसी भी तरह कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। इसके अलावा अस्पतालों में बेडों की संख्या बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

टीकाकरण से कोरोना को दी जा सकती है मात
सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोविड टीकाकरण बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अभी कोई टीका नहीं लगवाया या दूसरा टीका नहीं लगाया। वे तुरंत पहल के आधार पर टीकाकरण करवाएं। टीकाकरण पूरी तरफ फ्री किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के बाद भी कोई भी व्यक्ति संक्रमित हो जाता है तो टीकाकरण करवा चुके व्यक्ति को अस्पताल में दाखिल होने या ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। वहीं, उन्होंने लोगों को कहा कि वह भीड में जाने से बचे। इसके अलावा सेहत विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed