{"_id":"631909d62ff0507500289b96","slug":"if-the-water-bill-is-not-paid-in-15-days-the-connection-will-be-cut-mohali-news-pkl4617187183","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी का बिल 15 दिन में न भरा तो कटेगा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी का बिल 15 दिन में न भरा तो कटेगा कनेक्शन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर के कुछ दुकानदारों ने लंबे समय से पानी का बिल नहीं भरा है। परिषद ने ऐसे दुकानदारों को 15 दिन का नोटिस जारी करते हुए बिल भरने को कहा है। ऐसा न करने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा। विभाग ने कुछ नामी कंपनियों के आउटलेट को भी नोटिस भेजे हैं जिन्होंने पानी का बिल नहीं भरा है।
जानकारी के मुताबिक परिषद तीन महीने बाद पानी का बिल भेजती है। शहर में कुछ लोग ऐसे हैं जिन्होंने 2015 के बाद से अब तक पानी का बिल नहीं भरा। समय-समय पर इन्हें नोटिस जारी करके बिलों की अदायगी करने के लिए कहा गया परंतु लोगों ने काउंसिल द्वारा भेजे नोटिसों को नजरअंदाज कर दिया। इस कारण लाखों रुपये का बकाया लोगों की तरफ खड़ा हो गया है। इसे लेकर बीते दिनों आलाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें पानी के बिलों की अदायगी न करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला लिया गया।
क्या कहते हैं अधिकारी
लंबे समय से अदायगी न होने के चलते दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। इसके बाद भी बिल की अदायगी नहीं की जाती तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। -रवनीत सिंह, ईओ, नगर परिषद