फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   If the crowd gathers, shopkeepers will get punishment for sitting in the sun for 12 hours

पंजाब: अगर दुकानों में जुटाई भीड़ तो दुकानदारों को मिलेगी 12 घंटे धूम में बैठने की सजा

Sun, 12 Apr 2020 12:59 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर ( पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 12 Apr 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
If the crowd gathers, shopkeepers will get punishment for sitting in the sun for 12 hours

जीरकपुर के 12 दुकानदारों पर धारा-188 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। इन सभी दुकानदारों से कहा गया था कि किराना के सामान की होम डिलीवरी की करना है। जिसके लिए इन्हें पास भी दिए गए थे लेकिन दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोलकर ही सामान बेचना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


नतीजा यह हुआ कि यहां सामाजिक दूरी की धज्जियां तो उड़ी ही साथ ही सरकारी नियमों को भी ताक पर रख दिया गया। प्रशासन के एक अधिकारी के अनुसार यदि इन सभी ने नियमों का पालन शुरू नहीं किया तो उनके पास को रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


जीरकपुर के जिन 12 दुकानदारों पर केस किया गया है, उसमें 6 वीआईपी रोड और पभात के हैं। दो दुकानदार बलटाना और 4 दुकानदार ढकौली के हैं।

पुलिस अधिकारियों ने इन दुकानदारों पर केस दर्ज करने के साथ हिदायत भी दी कि अगर दुकान खोलकर सामान बेचा गया तो उन्हें 12 घंटे धूप में बैठने की सजा दी जाएगी। जीरकपुर में एसडीएम और उनकी टीम ने इन दुकानदारों पर छापा मारा था और यहां सामाजिक दूरी के साथ ही सरकारी नियम तोड़े जा रहे थे।

होम डिलीवरी के लिए हैं पास
जीरकपुर एरिया में जिला प्रशासन ने आम लोगों को किराना और अन्य सामान की आपूर्ति के लिए होम डिलीवरी के पास जारी किए थे। इसके साथ ही मेडिकल स्टोर को खोलने की इजाजत देने के साथ ही उनको यह हिदायत भी दी गई थी कि सामाजिक दूरी के निशान अवश्य बनाएं। जीरकपुर के बड़े आउटलेट के अलावा ऐसा कहीं नहीं किया जा रहा था।

ड्रोन से मिल रही है जानकारी
प्रशासन को जीरकपुर के भीतरी इलाकों की पूरी जानकारी ड्रोन के माध्यम से मिल रही है। एक जानकार के अनुसार प्रशासन की ओर से कुछ इलाकों में ड्रोन को उड़ाया जाता है और उसके माध्यम से अंदर की सोसाइटियों में और गलियों में चलने वाली गतिविधियों की जानकारी मिल जाती है। जिसके बाद टीमें एक्शन लेती हैं। इसके साथ ही प्रशासन की टीमें भी अलग-अलग इलाकों में जाकर जानकारियां ले रही हैं।

हमने आम आदमी की सुविधा और रोजाना की जरूरत के लिए दुकानदारों को पास जारी किए थे। इसमें सभी को स्पष्ट हिदायत दी गई थी कि सामाजिक दूरी का ध्यान रखें और होम डिलीवरी पर ही ज्यादा फोकस करें। लेकिन कुछ दुकानदार ऐसा नहीं कर रहे थे। इसी वजह से इनके खिलाफ मामले दर्ज किएगए हैं। - कुलदीप बावा, एसडीएम, जीरकपुर


सामान बेचा तो धूप में बैठेंगे दुकानदार
हमने जांच में पाया है कि जीरकपुर एरिया की कुछ दुकानें खुली हैं और यहां सामाजिक दूरी भी नहीं रखी जा रही है। दुकानदारों को जब पहले ही होम डिलीवरी की इजाजत दी गई है तो वह अपनी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगा रहे थे। हमने इनके खिलाफ मामला दर्ज किया है, यदि यह नहीं माने तो इनको धूप में ही बैठाया जाएगा। - गुरवंत सिंह, एसएचओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed