{"_id":"5e090a058ebc3e87bd3e65c2","slug":"if-not-action-then-protesr-against-dgp-on-5-january-mohali-news-pkl361499289","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कार्रवाई न हुई तो पांच को फूंकेंगे डीजीपी का पुतला’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कार्रवाई न हुई तो पांच को फूंकेंगे डीजीपी का पुतला’
विज्ञापन
मोहाली। अत्याचार व भ्रष्टाचार विरोधी फ्रंट की एक मीटिंग प्रधान बलविंदर सिंह कुंभड़ा की अगुवाई में हुई। इसमें मई 2014 में थाना फेज 8 में दर्ज करवाई गई एक एफआईआर पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए जांच अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई गई। एससीएसटी एक्ट से जुड़े इस मामले में कार्रवाई न होने पर पांच जनवरी को फेज 8 थाने का घेराव करके डीजीपी का पुतला फूंकने का फैसला किया गया।
बैठक में बलविंदर सिंह कुंभड़ा पर एक एफआईआर 25 मई 2014 को थाना फेज-8 में दर्ज करवाई थी। इसकी इंक्वायरी एएसआई राकेश कुमार थाना फेज-8 मोहाली ने करने के दौरान अदालत को गुमराह करके उक्त मुकदमा रद्द करवा दिया था और बलविंदर सिंह कुंभड़ा के खिलाफ दफा 182 के ऑर्डर पास करवा लिए थे। आरोप लगाया गया कि मामले के मुख्य गवाह रणजीत सिंह निवासी वसंत नगर खन्ना का लिखित बयान सरकारी फाइल में से एसआई राकेश कुमार ने गायब किया था जबकि बयान समेत सरकारी फाइल की पूरी कॉपी आरटीआई एक्ट के द्वारा ली जा चुकी थी। इसमें पुलिस के एसपी (डी) ने तसदीक करके यह बयान दिए थे जो बलविंदर सिंह के पास मौजूद हैं।
बलविंदर सिंह कुंभड़ा ने बताया कि हैरानी की बात यह है कि इस सारे मामले की इंक्वायरी अनुसूचित जाति कमीशन पंजाब ने की है व आरोपी सब-इंस्पेक्टर राकेश कुमार के खिलाफ पड़ताल करके अपनी रिपोर्ट में आरोपी के खिलाफ एससीएसटी एक्ट और अदालत को गुमराह करके अदालत के साथ धोखाधड़ी करने संबंधित धाराएं लगाकर कार्रवाई के लिए डीजीपी पंजाब को लिखा था परंतु आरोपी राकेश कुमार के खिलाफ आज तक लगभग दो माह का समय बीत जाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
बैठक में अवतार सिंह मकड़िया, सोम प्रकाश मकड़िया, लखबीर सिंह बडाला, बलविंदर सिंह माणकपुर कल्लर, सुखदेव सिंह चप्पड़चिड़ी, हरदीप सिंह, मंदीप सिंह, गुरनाम कौर पूर्व ब्लॉक समिति मेंबर कुंभड़ा, दलजीत कौर पूर्व पंचायत मेंबर, बलजिंदर सिंह, कुलदीप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
31 को अनुसूचित जाति कमीशन में होगी सुनवाई
कुंभड़ा ने आरोप लगाया गया कि थाना फेज-8 में तैनात सब-इंस्पेक्टर अमनप्रीत कौर तीन बार कोई न कोई बहाना बनाकर कमीशन से आगे की तारीख ले चुकी हैं। अब 31 दिसंबर को कमीशन के पास कारवाई करके ले जाने की तारीख तय हुई है, परन्तु अब भी यदि कोई कार्रवाई न की गई तो सारे पदाधिकारी आरोपी सब-इंस्पेक्टर राकेश कुमार व सब-इंस्पेक्टर अमनप्रीत कौर के खिलाफ थाना फेज-8 का घेराव करके 5 जनवरी को डीजीपी पंजाब का पुतला फूंकेंगे। घेराव के समय विभिन्न दलित जत्थेबंदियों के नेता और अन्य जत्थेबंदियां सहयोग देंगी।