{"_id":"6abad5812eb7aa6b8407c179","slug":"if-attendance-is-not-marked-the-citu-employees-union-will-hold-a-rally-at-the-board-gate-on-october-1-mohali-news-c-71-1-spkl1025-147407-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: हाजिरी नहीं लगी तो एक अक्तूबर को बोर्ड गेट पर रैली करेगा सीटू कर्मचारी संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: हाजिरी नहीं लगी तो एक अक्तूबर को बोर्ड गेट पर रैली करेगा सीटू कर्मचारी संगठन
विज्ञापन
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में लंबे समय से कार्यरत 150 से अधिक डेलीवेज कर्मचारियों की हाजिरी नहीं लगाने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में लंबे समय से कार्यरत 150 से अधिक डेलीवेज कर्मचारियों की हाजिरी नहीं लगाए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। सीटू ने बोर्ड प्रबंधन को पत्र भेजकर इन कर्मचारियों की तत्काल हाजिरी लगाने की मांग की है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं हुई तो एक अक्तूबर को बोर्ड के मुख्य गेट पर रैली की जाएगी और आगे के संघर्ष की घोषणा की जाएगी।सीटू बोर्ड के प्रधान गुरदेव सिंह और हरकेश राणा ने कहा कि ये कर्मचारी 15 साल से अधिक समय से बोर्ड में सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद उनकी हाजिरी नहीं लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है।
यूनियन के प्रेस सचिव तेजिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि बोर्ड प्रबंधन एकतरफा कार्रवाई करते हुए कर्मचारियों को परेशान कर रहा है। उन्होंने बताया कि बोर्ड के आदेशों के खिलाफ कर्मचारियों ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में मामला दायर किया है। मामले की अगली सुनवाई 27 अक्तूबर को होनी है। यूनियन का कहना है कि तब तक पुरानी स्थिति बहाल रखी जानी चाहिए, लेकिन इसके बावजूद 150 से अधिक कर्मचारियों की हाजिरी नहीं लगाई जा रही। सीटू नेताओं ने कहा कि यदि बोर्ड प्रबंधन ने कर्मचारियों की हाजिरी तत्काल शुरू नहीं की तो एक अक्तूबर को मुख्य गेट पर रैली कर संघर्ष को आगे बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर महासंघ के प्रधान तारा सिंह, पीएसआईईसी स्टाफ एसोसिएशन के उपप्रधान बलवंत सिंह, अमृतपाल सिंह, दिनेश सिंह सीना मोहाली, आशा वर्कर यूनियन की प्रधान भूपिंदर कौर, रणजीत कौर, अमरजीत कौर, पिंकी मोहाली, डेलीवेज यूनियन के प्रधान राजकुमार और महासचिव इंदरजीत सिंह मौजूद रहे।