{"_id":"620cb62c0c9f4820b66baffb","slug":"if-aap-govt-formed-in-punjab-then-false-cases-will-be-canceled-says-arvind-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव: मोहाली पहुंचे केजरीवाल: कहा- आप की सरकार बनी तो झूठे मुकदमे रद्द होंगे, पंजाब में शांति का माहौल होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव: मोहाली पहुंचे केजरीवाल: कहा- आप की सरकार बनी तो झूठे मुकदमे रद्द होंगे, पंजाब में शांति का माहौल होगा
Wed, 16 Feb 2022 02:03 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 16 Feb 2022 02:03 PM IST
सार
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने पंजाब की कांग्रेस सरकार पर भी जुबानी हमला बोला। उनका कहना है कि पंजाब में कैसे सरकार चल रही है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 111 दिन में तीन डीजीपी को बदल दिया गया। एक मुख्यमंत्री के पास एडवोकेट जनरल नियुक्त करने तक का अधिकार नहीं है। ऐसे में समझे कि पंजाब किस तरफ जा रहा है।
विज्ञापन
अमृतसर के मेयर आप में शामिल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि पंजाब में आप की सरकार आते ही व्यापारियों और अन्य लोगों पर दर्ज झूठे केस वापस होंगे। पंजाब में शांति का माहौल होगा। हर व्यक्ति अपने तरीके से अपना जीवन जी पाएगा। बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोहाली में मीडिया से बातचीत की। उनके साथ पार्टी के पंजाब में सीएम चेहरा भगवंत मान मौजूद रहे।
विज्ञापन
भगवंत मान ने कहा कि आज पंजाब में माहौल इतना खराब हो गया है कि उद्योग हिमाचल और मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में शिफ्ट हो रहे हैं। इसका असर रोजगार पर पड़ रहा है। उन्होंने मंडी गोबिदगढ़ के एक व्यापारी का जिक्र किया और कहा कि कुछ दिन पहले उनकी उस कारोबारी से मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन
कारोबारी ने बताया कि उनका हर साल 10 करोड़ रुपये का टर्नओवर था लेकिन कई तरह के टैक्स और अन्य मजबूरियों के चलते काम बंद करना पड़ा। परिवार को पालने के लिए अब छोले भटूरे की रेहड़ी लगा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अब आप की सरकार बनेगी तो सबके चेहरे पर मुस्कान होगी।
विज्ञापन
अमृतसर को वर्ल्ड आईकॉन सिटी बनाएंगे
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अमृतसर के मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है। वह काफी समय से अमृतसर शहर के विकास के लिए काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अमृतसर में स्थित श्री हरमंदिर साहिब में हर दिन एक लाख से अधिक श्रद्धालु आते हैं, जबकि छुट्टी वाले दिन यह संख्या डेढ़ लाख तक पहुंच जाती है। उन्होंने कहा कि अमृतसर को वर्ल्ड आईकॉन सिटी बनाकर यहां लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे।