{"_id":"60e8ad048ebc3ec1f80a9090","slug":"identity-done-on-matrimonial-site-then-cheated-in-the-name-of-getting-job-in-airport-mohali-news-pkl4195481157","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रीमोनियल साइट पर हुई दोस्ती, फिर एयरपोर्ट मे नौकरी दिलाने के नाम पर ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रीमोनियल साइट पर हुई दोस्ती, फिर एयरपोर्ट मे नौकरी दिलाने के नाम पर ठगा
विज्ञापन
मोहाली। मैट्रीमोनियल साइट पर हुई जानपहचान के बाद एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। इसमें सोहाना थाने की पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों पर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान रमनवीर कौर उर्फ बलजीत कौर निवासी फेज-7 और बलजीत सिंह निवासी तरनतारन के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक एक नामी मैट्रीमोनियल साइट के माध्यम से शिकायकर्ता लखबीर सिंह की मुलाकात एक महिला से हुई थी। उसने अपना नाम बलजीत कौर बताया था। दोनों की दोस्ती हुई। दोनों शादी करवाने के लिए तैयार हो गए। इसी बीच महिला ने उसे मोहाली एयरपोर्ट पर इलेक्ट्रिशियन की नौकरी दिलाने की बात कहीं। इसके लिए उसने अपने दोस्त बलजीत सिंह के साथ मिलकर लखबीर सिंह से 20 हजार रुपये और असली दस्तावेज ले लिए थे। लेकिन न नौकरी दिलवाई और न ही पैसे वापस किए।
इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें सामने आया कि बलजीत कौर का असली नाम रमनवीर कौर है। पुलिस ने ट्रैप लगाकर आरोपी महिला और उसके साथी पुरुष को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन
बता दें कि कोरोना काल में भी एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने वाला गिरोह सक्रिय हो गया था। गिरोह के सदस्यों ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल और हरियाणा के कई लोगों को ठगा था। इसके बाद मोहाली में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने वाले गिरोह के शातिरों पर केस दर्ज किया था।