फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   husband stragulation wife

लड़का न होने पर पति ने दो बच्चियों की मां का घाेंटा था गला

Tue, 02 Jun 2020 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
husband stragulation wife
डेराबस्सी। गांव सैदपुरा में एक 28 वर्षीय विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी सास और देवर को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी पति अभी फरार है। गांव के छप्पड़ में पुलिस को 15 मई को एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया थी कि महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को कपड़े और पत्थर से बांधकर पानी में फेंक दिया था ताकि पहचान में न आए। जांच में सामने आया कि महिला की हत्या उसके पति ने लड़का नहीं होने पर किया था। आरोपी हत्या करने बाद अपनी दो बेटियों को लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सहायक इंस्पेक्टर सतिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस के लिए यह मामला ब्लाइंड मर्डर था। शुरुआती दौर में उनको मृतका की पहचान करने में मुश्किल का सामना करना पड़ा। उन्होंने गांव सैदपुरा में जाकर पता किया कि यहां से कितने प्रवासी लौटे हैं। इसके बाद सामने आया कि उक्त परिवार यहां पर चार साल से किराए पर रह रहा था। मृतका की पहचान 28 वर्षीय वीना देवी पत्नी जगमोहर सिंह निवासी गांव खुशेपुर जिला कन्नौज यूपी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महिला का शव 15 मई को गांव के छप्पड़ में उतराती मिली थी। शव को एक कपड़े और पत्थर से बांधकर पानी में गिराया गया था ताकि पानी में ऊपर न आ सके। महिला के शव की पहचान न होने के कारण पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार करवा दिया था। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि महिला अपने पति के साथ बीते चार सालों से गांव में किराए के घर रहती थी। उसका पति नजदीक स्थित नैक्टर लाइफ साइंस फैक्ट्री में बतौर हेल्पर कार्य करता था। 12 तारीख को मृतका ने अपने परिवार के साथ बात की थी व बताया था कि उसका पति उसके साथ मारपीट कर रहा है। इसके बाद उसके पति और उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के भाई कन्हैया लाल ने अपने बयान में लिखवाया कि उसका जीजा लड़के की चाहत रखता था पर उसके पास शादी के बाद दो लड़कियों ने जन्म लिया। वह उसकी बहन को तंग करता था। इसके अलावा उसकी सास व देवर भी उसको लड़का न होने के कारण परेशान करते थे। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर उसकी सास मीना देवी, उसके देवर ब्रिजेश कुमार के खिलाफ भी साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज किया था। उनको गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। वहां से अदालत ने आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति अभी अपनी दोनों बेटियों के साथ फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed