फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Husband kills woman by inflicting multiple rapid knife blows

Mohali News: चाकू के ताबड़तोड़ वार से पहले पति ने कर दी महिला की हत्या

Wed, 02 Sep 2026 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Husband kills woman by inflicting multiple rapid knife blows
जीरकपुर। दशमेश नगर में मंगलवार सुबह एक महिला की उसके पहले पति ने चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान 37 वर्षीय पूनम सिंह के रूप में हुई है। आरोप है कि वेद प्रकाश पाठक पूनम को अपने साथ ले जाने की जिद कर रहा था। इसी बात पर हुए विवाद में उसने पूनम पर तेज चाकू से कई वार किए। गंभीर चोटों के कारण पूनम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने पूनम के वर्तमान पति राजीव ऋषिराज के बयान पर वेद प्रकाश पाठक के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


राजीव ऋषिराज ने पुलिस को बताया कि वह 54 वर्षीय है। एक निजी कंपनी में कार्यरत है। वह मूल रूप से राजस्थान का निवासी है। राजीव फरवरी 2022 में काम के सिलसिले में जीरकपुर आया था। इसी दौरान उसकी मुलाकात पूनम सिंह से हुई। पूनम ने उसे अपने पहले पति वेद प्रकाश पाठक से संबंधों में खटास बताई थी। इसके बाद दोनों ने वर्ष 2022 में शादी कर ली और दशमेश नगर में पति-पत्नी के रूप में रहने लगे। राजीव को बाद में पता चला कि पूनम ने वेद प्रकाश से कानूनी तौर पर तलाक नहीं लिया है। पूनम के पहले पति से चार बच्चे थे जो मध्य प्रदेश में अपने दादा-दादी के पास रहते हैं।
विज्ञापन

विवाद की पृष्ठभूमि
राजीव ने आरोप लगाया कि वेद प्रकाश कई बार पूनम को अपने साथ चलने के लिए कहता था। पूनम हमेशा उसके साथ जाने से इन्कार करती रही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव बना हुआ था। राजीव ने बताया कि करीब चार साल बाद वेद प्रकाश दोबारा जीरकपुर आया। वह पूनम को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहस के दौरान हमला
मंगलवार सुबह करीब सवा नौ बजे वेद प्रकाश, पूनम के भाई बबलू के साथ दशमेश नगर स्थित उनके मकान नंबर 88 पर पहुंचा। वहां पूनम को साथ ले जाने की बात पर वेद प्रकाश और राजीव के बीच बहस शुरू हो गई। राजीव ने आरोप लगाया कि बहस के दौरान वेद प्रकाश ने पहले उसके साथ मारपीट की और थप्पड़ मारे। जब पूनम अपने पति को बचाने के लिए बीच में आई तो वेद प्रकाश ने अपने बैग से चाकू निकाल लिया। उसने पूनम के बांई छाती समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार किए। पूनम के लहूलुहान होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राजीव और पूनम के भाई बबलू ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह उन्हें धक्का देकर चाकू और बैग लेकर मौके से फरार हो गया।




पुलिस जांच जारी

चाकू के हमले में पूनम गंभीर रूप से घायल हो गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। राजीव ने हत्या के पीछे पूनम के पहले पति की नाराजगी को कारण बताया है। उसका आरोप है कि वेद प्रकाश पूनम को अपने साथ ले जाना चाहता था, जबकि वह उसके साथ जाने के लिए तैयार नहीं थी। जांच अधिकारी हरविंदर जटाना ने बताया कि आरोपी वेद प्रकाश मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और पूरे घटनाक्रम की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed