फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   HPCL National Cricket League, 'Players' of Gujarat won the cricket league

एचपीसीएल राष्ट्रीय क्रिकेट लीग, गुजरात के ‘छोकरों’ ने जीती क्रिकेट लीग

Mon, 04 Oct 2021 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
HPCL National Cricket League, 'Players' of Gujarat won the cricket league
डेराबस्सी। टायनॉर इंडियन फिजियोथैरेपिस्ट क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला गुजरात और उत्तराखंड के बीच खेला गया। गुजराती के ‘खिलाड़ियों’ ने उत्तराखंड को पछाड़कर क्रिकेट लीग अपने नाम की। गुजरात की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 150 रन बनाए। गुजरात के सलामी बल्लेबाज रेक्स सिल्वारा ने 42 और वरुण ने 40 रनों की शानदार पारी खेलीं। इसके अलावा जय पटेल ने 28 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की पूरी टीम 135 रनों पर ढ़ेर हो गई। गुजरात टीम के सलामी बल्लेबाज रेक्स सिल्वारा को मेन ऑफ दि सीरिज अवॉर्ड से नवाजा गया। क्रिकेट लीग के फाइनल मुकाबले में हिमाचल राज्य हेंडलूम फेडरेशन के चेयरमैन शिव शरण चौहान बतौर मुख्यतिथि उपस्थित हुए। उन्होंने विजेता ओर उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स जब अस्पताल छोड़कर मैदान में आ गए हैं तो आम लोगों को भी खुद को तंदुरुस्त रखने के लिए मैदान में खेलों में हिस्सा लेना चाहिए। क्योंकि मैदान में खेलने से न सिर्फ शरीर फिट रहता है, बल्कि मन-मस्तिष्क भी स्वस्थ्य रहता है। क्रिकेट लीग को करवाने का सपना संरक्षक डॉ. हितेष, डॉ. जितेश और डॉ. अरशद ने देखा, जिसे हिमाचल हीलर्स ने मिलकर साकार किया। इस क्रिकेट लीग को सफलता पूर्वक करवाने में मैडोक्सी के टायनॉर के एएमडी पीजे सिंह, एमडी डॉ. रोहित अरोड़ा, आरआर डिस्टलरी एंड वॉटलर्स के राजीव राणा, सुमीत कंसारा, केएसएनआर के डॉ. विरेंद्र विक्रम, डॉ. समीर शर्मा, डॉ. नितिन भट्टी ने अपना सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed