फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   How will you come number one... The dry leaves are not getting less from the roads

Mohali News: कैसे आएंगे नंबर वन... सड़कों से नहीं हो रहे सूखे पत्ते कम

Sat, 18 Mar 2023 01:51 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sat, 18 Mar 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
How will you come number one... The dry leaves are not getting less from the roads
कैसे आएंगे नंबर वन... सड़कों से नहीं हो रहे सूखे पत्ते कम
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से पहले खत्म हो चुका है मशीनों से सफाई का ठेका
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। शहर में सफाई का ठेका विधानसभा चुनाव से पहले खत्म हो चुका है। इस कारण मौजूदा समय में शहर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। शहर की प्रमुख सड़कों के किनारे सूखे पत्तों के ढेर लगे हैं और गंदगी जमा है। इससे शहर की सुंदरता पर ग्रहण लग रहा है। शहर की स्वच्छता रैंकिंग सुधारने के लिए नगर निगम की ओर से किए जा रहे प्रयासों की हवा निकलती दिख रही है। जब से शहर में सफाई का ठेका खत्म हुआ है तभी से शहर में सफाई सही ढंग से नहीं हो पर है क्योंकि निगम मैनुअल सफाई करवा रहा है लेकिन उसके पास इतने कर्मचारी भी नहीं हैं जो कि सफाई व्यवस्था को ठीक कर सकें।
जानकारी के मुताबिक नगर निगम की ओर से एक निजी कंपनी को दिए गए सफाई के ठेके का समय समाप्त हो चुका है। इसके बाद अब ठेका आगे नहीं बढ़ाया गया, इस कारण शहर में मशीनों के जरिये होने वाली पूरी तरह से बंद होने के कारण शहर की सड़कों पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। नगर निगम के पास जो भी कर्मचारी हैं वो भी सफाई ठीक प्रकार से नहीं कर रहे हैं। सिर्फ खानापूर्ति करके काम चला रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं इस काम के दिखावे के लिए नगर निगम के उच्चाधिकारियों और मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के इलाके में सफाई करके चले जाते हैं। रविवार को छुट्टी के दिन सफाई नहीं होती है। इससे शहर में कचरा पड़ा रहने के कारण हाल बेहाल हो जाता है। नगर निगम की ओर से बेशक सफाई बड़ी संख्या में कर्मचारियों की नियुक्ति करके सफाई व्यवस्था साफ सुथरी होने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन शहर के हालात को देखते हुए यह दावे सिर्फ हवा साबित हो रहे हैं। शहर की हर प्रमुख सड़क पर लगे कचरे और सूखे पत्तों के ढेरों से साफ दिख रहा है कि शहर की साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
विधानसभा चुनाव से पहले मशीनों से सफाई का ठेका खत्म हो गया है। तब से मैनुअल सफाई से काम चलाया जा रहा है लेकिन मशीनों से सफाई जरूरी है और इसके लिए जल्द टेंडर लगने जा रहा है। -कुलजीत सिंह बेदी, डिप्टी मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed