फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Houses are being built by cutting plots in the space left for a green park in the colony.

Mohali News: कॉलोनी में ग्रीन पार्क के लिए छोड़ी जगह पर प्लॉट काटकर बनने लगे मकान

Thu, 04 Jun 2026 01:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Houses are being built by cutting plots in the space left for a green park in the colony.
जीरकपुर। जीरकपुर में एक कॉलोनाइजर ने ग्रीन पार्क की जगह अलग-अलग प्लॉट काटकर लोगों को धोखे से बेच दी और फिर अब उस पर प्रशासन से मंजूरी लिए बिना 4 अलग-अलग घरों का निर्माण करना शुरू कर दिया। दूसरी ओर, प्रशासन को भनक लगी तो मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने निर्माणाधीन घर को जेसीबी की मदद से तोड़कर ग्रीन एरिया पार्क की जगह खाली करवा ली। ताजा मामला पटियाला रोड पर स्थित गांव दयालपुरा से जुड़ा है, जिसमें एक कॉलोनाइजर द्वारा केसी सिटी नाम से कॉलोनी बनाई। इसमें कॉलोनाइजर ने नक्शे में ग्रीन पार्क दिखाई जगह को अलग-अलग प्लाट में विभाजित करके लोगों को बेच दी।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार, कॉलोनी में ग्रीन पार्क एरिया की जगह पर बीते दिनों मकान बनाने के लिए ढांचा तैयार करना शुरू कर दिया, जिसका पता चलते ही स्थानीय प्रशासन ने कॉलोनाइजर को नोटिस भेजकर निर्माण कार्य बंद करने के निर्देश दिए। दूसरी ओर, कॉलोनाइजर द्वारा बेचे प्लाट्स पर लोगों ने मकान बनाने की कार्रवाई जारी रखी, जिसका पता चलते ही बुधवार नगर परिषद के बिल्डिंग ब्रॉन्च की टीम दोपहर बाद मौके पर पहुंची। यहां पर अधिकारियों ने पीला पंजा की मदद से निर्माणाधीन मकानों को गिरा दिया और ग्रीन पार्क एरिया की जगह खाली करवा ली, जिसके बाद निर्देश दिए कि अगर दोबारा यहां किसी तरह का निर्माण किया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नींव बना ली थी, लैंटर डालना था बाकी
बिल्डिंग ब्रॉन्च के इंस्पैक्टर अजय बराड़ ने बताया कि प्लॉट खरीदने वालों द्वारा जब यहां निर्माण कार्य शुरू हुआ तो प्रशासन द्वारा नोटिस भेजकर इसको बंद करने के निर्देश दिए। दूसरी ओर, प्लॉट मालिक ने काम बंद करने की जगह बनाना जारी रखा और अब तक 4 मकान की नींव डाल चुके थे और एक मकान का लैंटर डालना बाकी थी। दूसरी ओर, मामले के बारे में विभाग के आलाधिकारियों को अवगत करवाया गया और आलाधिकारियों के निर्देशानुसार बुधवार दोपहर अतिक्रमण विंग की टीम के साथ जेसीबी से अवैध निर्माण तोड़कर हटा दिया। इसके साथ ही कॉलोनी के नक्शे में पास ग्रीन पार्क एरिया की जमीन को खाली करवा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed