फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Horse riding winners get rewards, happy faces

Mohali News: घुड़सवारी के विजेताओं को मिले इनाम, खिले चेहरे

Mon, 25 Nov 2024 07:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:39 AM IST
विज्ञापन
Horse riding winners get rewards, happy faces
मोहाली। खेड़ा वतन पंजाब दीयां में राज्य स्तरीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में युवाओं की प्रतिभा को सम्मानित किया गया। क्रॉस कंट्री में सुहर्ष और संदीप सिंह ने अपने अपने आयु वर्ग में बाजी मारी तो वहीं, अन्य खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत, उद्योग एवं वाणिज्य एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने पुरस्कार वितरण किए। समारोह के दौरान विधायक अनमोल गगन मान और वरिष्ठ आप नेता गुरप्रीत सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन खेलों के दौरान घुड़सवारों के लिए अंडर-14, अंडर-17, अंडर-21 और ओपन वर्ग में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। क्रॉस कंट्री अंडर-21 में सुहर्ष को पहला और बीर कंवर सिंह को दूसरा स्थान मिला। इसके साथ ही क्रॉस कंट्री 21 से ऊपर वाले वर्ग में संदीप सिंह को पहला स्थान, गुरतेज सिंह को दूसरा स्थान और सुखप्रीत को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉल्ट एंड आउट जंपिंग के अंडर-14 में राजपाल सिंह ने पहला, समरवीर ने दूसरा और अमर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। फॉल्ट एंड आउट जंपिंग अंडर-17 में दानवीर सिंह को पहला, बलराज सिंह को दूसरा और बीर कंवर सिंह को तीसरा स्थान मिला।
इस दौरान मंत्री ने तरुणप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि हासिल करने के लिए हर तरह की सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जिसके तहत उन्हें एशियाई और ओलंपिक की तैयारी और अभ्यास के लिए नकद राशि देने के अलावा नकद पुरस्कार दिए गए। उन्हें उच्चतर नागरिक और प्रशासनिक पदों पर तैनाती दी गई।

खेल वतन पंजाब का हिस्सा बन गए और इस बार राज्य स्तरीय खेलों के दौरान अलग-अलग स्पर्धाओं के तहत राज्य में पहली बार ‘क्रॉस कंट्री इवेंट’ आयोजित किया गया जो पहले केवल अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में आयोजित किया जाता था। इन प्रतियोगिताओं के दौरान पीपीएस नाभा, वाईपीएस और बुड्ढा दल के पेशेवर घुड़सवारों ने विशेष योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed