फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Honored fourteen government health institutions increased the pride of VIP Mohali district

सम्मानित चौदह सरकारी सेहत संस्थाओं ने बढ़ाई वीआईपी मोहाली जिले की शान

Fri, 15 Oct 2021 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Honored fourteen government health institutions increased the pride of VIP Mohali district
मोहाली। कायाकल्प स्वच्छ भारत मुहिम के तहत जिले की 14 सरकारी सेहत संस्थाएं बेहतर प्रदर्शन कर आगे रही हैं। इसके लिए जिले की सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर और डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. दलजीत सिंह परदेसी को उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी ने सम्मानित किया है। यह सम्मान समारोह अमृतसर में आयोजित किया गया है। सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर ने बताया कि उक्त 14 सरकारी सेहत संस्थाओं को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने बताया कि कायाकल्प कार्यक्रम के तहत सेहत संस्थाओं को कई पैमानों पर परखा जाता है। इनमें मुख्य तौर पर साफ-सफाई, मरीजों के बैठने के प्रबंध, सजावट, स्टाफ की ड्रेस, पीने वाला पानी, पार्क मरीजों को डॉक्टरी सुविधाएं और अस्पताल का स्टाफ आदि शामिल है।
विज्ञापन

इनमें सेहत केंद्र घडुआं को जिले में पहला स्थान मिला है, जबकि सब डिवीजन अस्पताल खरड़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनूड़, लालड़ू, ढकोली, प्राथमिक सेहत केंद्र घडुआं, बूथगढ़ और लांडरां भी शामिल हैं। इसके अलावा शहरी सेहत केंद्र फेज-1, फेज-7, फेज-11 मोहाली, प्राथमिक सेहत केंद्र फेज-3बी1 मोहाली, चंदो, खिजरगढ़ और गांव ईसापुर शामिल है। इन संस्थाओं को सम्मानित करने के साथ-साथ ट्रॉफी और 50 हजार से एक लाख रुपये की राशि मिलेगी, जो कि कुल राशि 11 लाख रुपये बनी है। वहीं अकेले घडुआं अस्पताल को सबसे अधिक दो लाख रुपये की राशि मिलेगी, जो कि अस्पताल के बुनियादी ढांचे के विकास पर खर्च की जाएगी। सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर ने बताया कि कोविड महामारी से जंग के बीच सेहत विभाग के लिए सम्मान मिलना बड़ी राहत की खबर है। इस समय पूरा सेहत विभाग बीमारी के खात्मे के लिए काम कर रहा है। ऐसे में समूचे स्टाफ ने शानदार काम किया है। उन्होंने कहा कि यह अवॉर्ड इलाके के लोगों के लिए एक नई राहत प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed