फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   history of Shri Guru Nanak Dev Ji is know by light and sound show-cum-digital musuem

लाइट एंड साउंड शो-कम-डिजिटल म्यूजियम से जानेंगे पहली पातशाही का इतिहास

Mon, 07 Oct 2019 06:16 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 07 Oct 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
history of Shri Guru Nanak Dev Ji is know by light and sound show-cum-digital musuem
- फोटो : अमर उजाला

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पूरे राज्य में होने वाले लाइट एंड साउंड शो-कम-डिजिटल म्यूजियम का आगाज मोहली से होगा। इसके लिए सात अक्तूबर से नौ अक्तूबर तक सेक्टर-78 स्थित मल्टीपर्पस खेल स्टेडियम में समागम करवाया जा रहा है।

विज्ञापन


समागम के पहले दिन राज्य के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भी प्रोग्राम में शामिल होंगे। डीसी ने कहा कि गांवों में लोगों को इस शो संबंधी जानकारी देने के लिए मुनादी करवाई जाएगी ताकि लोग इसे देखने से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन


डीसी गिरीश दयालन व एडीसी विकास आशिका जैन व एसडीएम जगदीप सहगल ने शनिवार को सेक्टर-78 स्थित स्पोर्टस कांप्लेक्स में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को जरूरी प्रबंध पूरे करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि सात से नौ अक्तूबर तक चलने वाला लाइट एंड शो-कम-डिजिटल म्यूजियम लोगों के लिए सारा दिन खुला रहेगा। वहीं लाइट एंड साउंड शो सिर्फ शाम के समय होंगे। दूसरे दिन सिर्फ डिजिटल म्यूजियम खुलेगा जबकि तीसरे दिन डिजिटल म्यूजियम व लाइट एंड शो होंगे।

इस मौके अतिरिक्त मुख्य प्रशासक गमाडा राजेश धीमान, सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह, सहायक कमिश्नर यशपाल शर्मा, जिला खेल अफसर सुरजीत सिंह, एसडीओ पीएसपीसीएल हरभजन सिंह कंग, सब-रजिस्ट्रार रविंदर सिंह बंसल, गमाडा से मनदीप सिंह व शो करवा रही कंपनी सीएस के डायरेक्टर हाजिर थे।


लोगों को समागम में पहुंचने का दिया न्यौता
डीसी ने सारे विभागों के अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि समागम के लिए सारे प्रबंध तय समय से पहले पूरे किए जाए। इनमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सरकार द्वारा करवाए जा रहे समागमों को देखने के लिए जरूर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed