{"_id":"61d355d5aa1f2204f9524b0d","slug":"hindu-organizations-protested-against-sidhu-by-protesting-mohali-news-pkl438170572","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ प्रदर्शन कर लोगों ने जाम किया खरड़-चंडीगढ़ हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ प्रदर्शन कर लोगों ने जाम किया खरड़-चंडीगढ़ हाईवे
विज्ञापन
खरड़। पंजाब कांग्रेस प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा गुग्गा जाहरवीर के बारे में प्रयोग की गई गलत शब्दावली से आहत हिन्दू संगठनों ने सोमवार को खरड़-चंडीगढ़ और खरड़-बनूड़ हाईवे जाम कर दिया। इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, संगठन के प्रतिनिधियों ने सिद्धू को माफी मांगने के लिये दो दिन का समय दिया है।
संगठन के प्रतिनिधियों ने खरड़ में रोष प्रदर्शन करते हुए खरड़-चंडीगढ़ और खरड़-बनूड़ हाईवे जाम कर नवजोत सिंह सिद्वू के खिलाफ नारेबाजी की। इनता ही नहीं लोगों ने सिद्धू का पुतला भी फूंका गया। प्रदर्शन में शामिल कुछ युवकों ने जबरदस्ती वाहनों को रोका और ट्रैक्टर को टी प्वाइंट पर घुमाया गया। युवकों ने हाथों में डंडे और लोहे की रॉड ले रखी थी। युवकों की इस हरकत के आगे सुरक्षा में तैनात पुलिस मुलाजिम भी बेबस नजर आए।
संगठन, सेवादार और श्रद्धालुओं को आर्मी मैदान खरड़ में संबोधित करते हुए राणा भानू प्रताप ने कहा कि किसानों ने बड़ा संघर्ष कर जीत हासिल की है। हमें इस मामले में भी एकजुट होकर कांग्रेस प्रधान की कोठी का घेराव कर प्रदर्शन करना चाहिए। वहीं, सुखविंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि कांग्रेस का विरोध करना चाहिए, क्योंकि वह लोगों की भावनाओं को भड़काने काम कर रही है। चौधरी संदीप राणा झंजेड़ी ने कहा कि यदि नवजोत सिंह सिद्धू ने दो दिन में माफी नहीं मांगी तो संघर्ष और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर नरिंदर सिंह राणा, पार्षद जसबीर सिंह जोनी राणा, जगदीप सिंह औजला, दीपक चोल्टा, कुश राणा, पार्षद जसबीर सिंह बडाली, बिशंभर राणा, मनवीर सिंह, हरपाल सिंह, संजीव राणा, दिलबाग सिंह, परमजीत सिंह राणा, विजय जितेंदर राणा, विशाल राणा, शर्मिला ठाकुर, गौरव राणा, राज कुमार, राम गोपाल, रवि राणा, बिल्लू राणा, अरमान और विक्की समेत बड़ी संख्या में गुग्गा जाहरवीर के श्रद्धालु और सेवादार मौजूद थे।