{"_id":"688a63bc4f6712989a0c73c8","slug":"high-speed-car-hits-elderly-woman-in-zirakpur-she-dies-during-treatment-mohali-news-c-71-1-mli1012-131836-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: जीरकपुर में तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: जीरकपुर में तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना चौक पर फ्लाईओवर के पास पांच जुलाई को एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही 67 साल की बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसको पहले पंचकूला सिविल अस्पताल और फिर पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया। यहां इलाज के दौरान 30 जुलाई को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हादसे के बाद से भागे आरोपी मोहाली निवासी कार चालक अमर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार मृतका कमलेश शर्मा पत्नी स्वर्गीय वरिंदर शर्मा निवासी सेक्टर-19 पंचकूला (हाल निवासी: रिंगालिया टॉवर, ढकोली जिला मोहाली) के रूप में हुई है। उनके बेटे नीरज पराशर ने बलटाना पुलिस चौकी में बताया कि उनकी मां पांच जुलाई को शिमला से जीरकपुर आई थीं और सुबह करीब साढ़े 8 बजे बलटाना फ्लाईओवर के पास आशीर्वाद पैलेस के पास सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान जीरकपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। उनको राहगीरों ने सिविल अस्पताल पंचकूला पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद आरोपी कार चालक अमर सिंह निवासी मोहाली मौके पर थोड़ी देर रुका, लेकिन फिर अस्पताल से खिसक गया। पहले राजीनामा की बातचीत चली, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका। अब परिजनों की मांग पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।