फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Hepatitis-B test and treatment will now be free in government health institutions, the government has given power

सरकारी सेहत संस्थाओं में अब हेपेटाइटिस-बी का टेस्ट और इलाज होगा मुफ्त, सरकार ने झोंकी ताकत

Wed, 23 Jun 2021 02:18 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Hepatitis-B test and treatment will now be free in government health institutions, the government has given power
मोहाली। कोरोना के साथ ही राज्य सरकार ने हेपेटाइटिस-बी से जंग की युद्घ स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पूरे राज्य में जहां मुफ्त टेस्ट और दवाइयां मुहैया करवाई जा रही हैं। वहीं, पंजाब के मरीज अगर पीजीआई में भर्ती होते हैं तो उन्हें भी राज्य सरकार दवाइयां मुहैया करवाएगी। इसके लिए नोडल अफसर नियुक्त कर दिया गया। यह जानकारी मंगलवार को जिला सिविल अस्पताल में हेपेटाइटिस बी वायरल लोड टेस्टिंग की शुरूआत करने के मौके पर सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने दी। उन्होंने कहा कि यह सुविधा राज्य के 27 सेंटरों में मुफ्त दी जाएगी। राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों, सब डिवीजन अस्पतालों और एंटी रीटरोवायरल ट्रीटमेंट, ओरल सब्सीट्यूशनल थैरेपी केंद्रों में हेपेटाइटिस बी स्क्रीनिंग मुफ्त की जाएगी।
विज्ञापन

फेज-6 के सिविल अस्प्ताल में आयोजित समागम में सेहत मंत्री ने कहा कि राज्य के सेहत विभाग की तरफ से ऑनक्वेस्ट लैब के साथ एमओयू साइन किया गया है। इसके तहत उन्होंने जिला अस्पताल और सरकारी मेडिकल कॉलेजों को एक लैब माहिर प्रदान करेंगे। सभी संस्थाओें के मरीजों के हेपेटाइटिस-बी के सैंपल मुफ्त लिए जाएंगे। जबकि सरकार की तरफ से प्रति टेस्ट लैब को 851 रुपये दिए जाएंगे। सेहत मंत्री ने बताया कि हेपेटाइटिस बी का इलाज लंबा व महंगा है। हालांकि राज्य सरकार संबंधित लोगों को दवाई मुफ्त देगी। यहां तक कि पीजीआई में इलाज के अधीन हेपेटाइटिस के पॉजिटिव मरीजों को दवाइयां मुफ्त दी जाएंगी।
विज्ञापन

इसके लिए पीजीआई में एक नोडल अफसर तैनात किया है। उसे दवाईयां मुुहैया करवाई गई हैं, ताकि वहां पर पंजाब के मरीजों तक पहुंच सके। एचआईवी के संक्रमित सारे मरीजों, ओएसटी सेंटरों में इलाज अधीन लोगों व सारी गर्भवती महिलाओं को हेपेटाइटिस बी व हेपेटाइटिस- सी के टेस्ट की सुविधा मुफ्त में दी जाएगी। किसी भी रैपिड टेस्ट पॉजिटिव के बाद मुफ्त वायरल लोड टेस्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल में भी चलता रहा इलाज
पंजाब देश का पहला राज्य है, जहां पर पांच साल पहले ही हेपेटाइटिस का मुफ्त टेस्ट व इलाज शुरू किया गया है। इलाज केंद्रों की संख्या 25 से बढ़ाकर 66 कर दी गई है। अब तक 96,000 मरीजों का हेपेटाइटिस सी का इलाज किया जा चुका है। इलाज की दर 93 फीसदी है। कोरोना काल में भी हेपेटाइटिस सी का इलाज जारी रखा गया। साल 2020 में 12000 मरीजों का इलाज किया। मई 2021 तक 4900 मरीजों का इलाज किया गया। हेपेटाइटिस बी व हेपेटाइटिस सी का इलाज करने वाले राज्य के सभी मेडिकल माहिरों और डॉक्टरों को डॉ. वरिंदर सिंह प्रोफेसर और हेड हैप्टोलॉजी विभाग पीजीआई की ट्रेनिंग दी गई और भविष्य में भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed