{"_id":"5d4b34d88ebc3e6cec0c8a63","slug":"helpline-mohali-news-pkl34684998","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में नशों के खात्मे के लिए प्रशासन शुरू करेगा हेल्पलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में नशों के खात्मे के लिए प्रशासन शुरू करेगा हेल्पलाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। नशे के खिलाफ जंग के लिए प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। एक तरफ जहां संवेदनशील स्थानों पर प्रशासन व पुलिस की टीमें मिलकर चेकिंग कर रही हैं, दूसरी तरफ दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर नजर रखने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही अब जिला प्रशासन जल्द ही नशा मुक्ति संबंधी हेल्पलाइन शुरू करने जा रहा है। यह जानकारी डीसी गिरीश दियालन ने दी। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए गांव स्तर पर खेल मुकाबले व नुक्कड़ नाटक करवाए जाएं।
डीसी ने मीटिंग में बताया कि नशीली दवाइयों की बिक्री को रोकने के लिए ड्रग इंस्पेक्टर की टीम पुलिस व सिविल प्रशासन के साथ मिलकर कार्रवाई करेगी, ताकि नशे के जहर को लोगों तक पहुंचने से रोका जाए। डीसी ने मीटिंग में जिला मिशन टीम की कारगुजारी का जायजा लेते हुए कहा कि नशों के खात्मे के लिए बनाए गए एक्शन प्लान के तहत गांव मिशन टीमें गठित की जा रही हैं। इसी आधार पर शहर में नशों को काबू पाने के लिए टीमें बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी गांव मिशन टीमों से नशा निगरानी कमेटियों के माध्यम से एक्शन प्लान को गांव स्तर पर लागू करेंगे। इन टीमों में पंचायत सचिवों, पटवारियों व आशा वर्करों सहित एक बीट कांस्टेबल को शामिल किया जाए। मीटिंग में एडीसी जनरल साक्षी साहनी, एसपी हेडक्वार्टर गुरसेवक सिंह, सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह, सहायक कमिश्नर यशपाल शर्मा, एसडीएम खरड़ विनोद बंसल, एसडीएम डेराबस्सी पूजा गरेवाल, एसडीएम मोहाली जगदीप सहगल, जिला पंचायत व विकास अफसर डीके सालदी, जिला खेल अफसर सुखजीत सिंह समेत कई अधिकारी हाजिर थे।