फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   health

मुबारिकपुर झुग्गी झोपड़ियों में डायरिया फैलने के बाद हरकत में आया सेहत विभाग, लिए पानी के सैंपल

Mon, 05 Aug 2019 02:30 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
health
मुबारिकपुर झुग्गी झोपड़ियों में डायरिया फैलने के बाद पानी के सैंपल लेती सेहत विभाग की टीम। - फोटो : MOHALI
डेराबस्सी। वार्ड 19 में पड़ते गांव मुबारिकपुर के नजदीक घग्गर नदी के किनारे बसी झुग्गी झोपड़ियों में फैले डायरिया की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। विभाग की टीम ने रविवार सुबह यहां का दौरा कर पानी के सैंपल लिए और मरीजों की जांच कर दवाएं और ओआरएस के पैकेट बांटे। इस दौरान सर्वे में पांच नए मरीज सामने आए हैं जिनको अस्पताल में दाखिल किया गया है। वहीं, टीम को झुग्गी झोपड़ियों से कुछ दूरी पर पंडवाला सड़क पर स्थित बिजली ग्रिड के नजदीक बसी झुग्गियों में भी कुछ लोग डायरिया से पीड़ित मिले हैं, जिन्हें दवाएं बांटी गईं। बता दें कि बीमारी फैलने से 37 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

टीम का नेतृत्व कर रहीं डॉ. जसविंद्र कौर ने बताया कि नलकूप के पानी के सैंपल लेकर लैब में भेज दिए हैं। इसके अलावा यहां सफाई का भी बुरा हाल है। लोगों को सफाई रखने के लिए जागरूक किया है।
विज्ञापन

झुग्गी झोपड़ियों से कुछ दूरी पर पंडवाला सड़क पर ग्रिड के नजदीक बसी झुग्गियों में भी लोगों के बीमार होने का पता लगने पर टीम ने वहां का भी दौरा किया। डा. जसविंद्र ने बताया कि पंडवाला सड़क पर बिजली ग्रिड के नजदीक पीने वाले पानी की पाइपलाइन लीक होने के कारण दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। उक्त क्षेत्र में क्लोरीन समेत ओआरएस के पैकेट बांटे गए हैं और अलग-अलग स्थानों से जांच के लिए पानी के सैंपल लिए हैं। उन्होंने दावा किया कि दोनों स्थानों पर स्थिति काबू में है और बीमार लोगों का इलाज शुरू करते हुए पानी उबाल कर बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएमओ डॉ. संगीता जैन ने बताया कि मामला ध्यान में आने बाद में रविवार सुबह ही सेहत विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। जांच में सामने आया कि वहां के लोग हैंडपंप से पानी पीते हैं जिसका पानी दूषित है। दूषित पानी के कारण ही यहां डायरिया फैला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed