फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Health Minister Visit In Mohali Civil Hospital

सेहत मंत्री को याद आया अपने शहर का सिविल अस्पताल, लीपापोती कर चलते बने

Thu, 25 Jul 2019 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Health Minister Visit In Mohali Civil Hospital
मोहाली सिविल अस्पताल में दवा का स्टॉक चेक करते सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू। - फोटो : MOHALI
मोहाली। राज्य के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू को आखिरकार अपने शहर के सिविल अस्पताल की याद आ ही गई। बलबीर सिद्धू को सेहत मंत्री का पदभार संभाले हुए डेढ़ माह से ज्यादा का वक्त हो चुका है। इस दौरान उन्होंने तमाम बयानबाजियां कीं, यहां तक कि पिछले सेहत मंत्री के कामकाज को भी कटघरे में खड़ा किया, लेकिन अपने हल्के के सिविल अस्पताल की याद उन्हें अब जाकर आई। हालांकि सेहत मंत्री बनने के बाद सिविल अस्पताल का उनका पहला दौरा भी लीपापोती से ज्यादा कुछ नहीं था।
विज्ञापन

बुधवार करीब साढ़े ग्यारह बजे मोहाली के विधायक व राज्य के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू अचानक सिविल अस्पताल पहुंचे। जिस समय सेहत मंत्री वहां पहुंचे तो लोग पर्चियां बनवाने के लिए लंबी कतारों में परेशान हाल खड़े थे। सेहत मंत्री ने जैसे ही लोगों से समस्या पूछी तो शिकायतों की झड़ी लग गई। कुछ ने बदइंतजामी का मुद्दा उठाया तो कुछ ने दवाएं न मिलने पर गुस्सा जताया। कई लोगों ने एक्सरे न होने की शिकायत की। कुछ मिनट लोगों की समस्याएं सुनने के बाद मंत्री ने एक्सरे विभाग का रुख किया। उन्होंने एसएमओ डॉ. मनजीत सिंह व रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉक्टर्स को बुलाकर एक्सरे मशीन के काम न करने को लेकर सवाल उठाया। हालांकि डॉक्टर्स ने उन्हें क्या बताया और सेहत मंत्री ने लोगों की समस्या का क्या समाधान किया, इस बारे में मीडिया को नहीं बताया गया। सेहत मंत्री ने एक बार फिर दावा ठोका कि सेहत सुविधाएं सरकार की प्राथमिकता है, लिहाजा किसी को समस्या नहीं आने दी जाएगी। जो समस्याएं सामने थीं उन पर सेहत मंत्री ने कुछ नहीं कहा। इसके बाद मंत्री अस्पताल के जन औषधी केंद्र व फार्मेसी में भी गए। वहां जाकर उन्होंने दवाओं के स्टाक व वितरण के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्होंने कहा कि जो दवाएं अस्पताल में मौजूद हैं उन्हें मरीजों को मुहैया करवाया जाए। इसके साथ ही बिना किसी ठोस कदम के सेहत मंत्री का अपने हलके के सिविल अस्पताल का पहला दौरा समाप्त हो गया।
विज्ञापन

राज्य में 102 आयुर्वेदिक मेडिकल अफसरों को नियुक्त किया गया है। सेहत मंत्री ने इन एएमओज को नियुक्ति पत्र दिए। 31 जुलाई को इन एएमओज की ट्रेनिंग होगी। जिसके बाद इन्हें राज्य के अलग-अलग स्थानों पर नियुक्त किया जाएगा। बुधवार को सेहत मंत्री सिद्धू ने बताया कि राज्य में आयुर्वेदिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए 102 आयुर्वेदिक मेडिकल अफसरों को मेरिट के आधार पर नियुक्त किया गया है। अगले चरण में 98 एएमओज को भर्ती किया जाएगा, जिसके लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा की विशेषता को ध्यान में रखते हुए अमृतसर में एक आयुर्वेदिक नशा मुक्ति केंद्र खोलने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। जिसे लेकर आयुष मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में हैं। मंजूरी मिलने पर इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जाएगा।

मोहाली सिविल अस्पताल में मरीजों की शिकायतें सुनते सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू।

मोहाली सिविल अस्पताल में मरीजों की शिकायतें सुनते सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू।- फोटो : MOHALI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed