फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   'Health Minister stopped gas pipeline project seeing benefits'

‘सेहत मंत्री ने फायदा देख रुकवाई थी गैस पाइप लाइन की परियोजना’

Wed, 10 Feb 2021 02:40 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
'Health Minister stopped gas pipeline project seeing benefits'
मोहाली। आजाद ग्रुप के प्रमुख एवं पूर्व मेयर कुलवंत सिंह ने मंगलवार को एक कांफ्रेंस में अपने पांच साल के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को गिनाया। इसमें वह शहर में नई सीवरेज पाइप लाइन बिछाने को एक अहम काम मानते हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि उनकी परियोजना शहर में गैस पाइप लाइन बिछाने की थी, ताकि शहर के लोगों को बड़े महानगरों की तर्ज पर सुविधा दी जा सके। इसके लिए उन्होंने पूरी तैयारियां कर ली थीं। शहर में काम के लिए कंपनी तक आ गई थी। लेकिन पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा और सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू ने इस प्रोजेक्ट को सिरे नहीं चढ़ने दिया। क्योंकि सेहत मंत्री सिद्धू की शहर में गैस एजेंसियां हैं। ऐसे में इस प्रोजेक्ट से सीधे उन्हें नुकसान हो रहा था। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि यह परियोजना उन्होंने अपने कार्यकाल में पास करवाई थी। पहले तो सेहत मंत्री ने खुद ही काम रुकवा दिए। जैसे ही नगर निगम का कार्यकाल पूरा हुआ तो इसके बाद उन्हीं ही कामों का सेहत मंत्री ने शुभारंभ करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं छोटे कामों के वह नींव पत्थर रख कर सरकारी पैसे को बर्बाद कर रहे हैं। जबकि सेहत मंत्री होते हुए वह शहर में एक डिस्पेंसरी तक तो खुलवा नहीं पाए हैं। जबकि उन्होंने अभी तक एक भी जगह नींव पत्थर नहीं रखा है। शहर जानता है कि कुलवंत सिंह ने शहर में क्या काम किए हैं। अपने कार्यकाल के पांच साल में शहर में करीब 300 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए हैं।
विज्ञापन

सेहत मंत्री माफ नहीं करवा पाए प्रॉपर्टी टैक्स
पूर्व मेयर कुलवंत सिंह ने सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने नगर निगम की ओर से करोड़ों रुपये की लागत से खरीदी प्रूनिंग मशीन चलने तक नहीं दी। यह मशीन गोदाम में ही रखी रह गई। जबकि जुगाड़ मशीन लाकर वह खूब वाहवाही लूट रहे हैं। ऐस ही हाल अन्य विकास कार्यों का भी रहा है। उन्होंने कहा कि सेहत मंत्री ने दावा किया था कि उनकी सरकार आने पर प्रॉपर्टी टैक्स माफ करवा दिया जाएगा, लेकिन आज तक प्रॉपर्टी टैक्स माफ नहीं हुआ। क्योंकि सेहत मंत्री को विकास के लिए सिर्फ अपना परिवार ही दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed