फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Health Minister and MP inaugurated the upgraded and renovated de-addiction centre in Sector-66

Mohali News: सेक्टर-66 में उन्नत और पुनर्निर्मित नशा मुक्ति केंद्र का सेहत मंत्री और सांसद ने किया उद्घाटन

Fri, 02 May 2025 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Health Minister and MP inaugurated the upgraded and renovated de-addiction centre in Sector-66
लोगों ने बातचीत करते मंत्री। संवाद 
मोहाली। सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने राज्यसभा सदस्य और सन फाउंडेशन के संरक्षक विक्रमजीत सिंह साहनी और विधायक कुलवंत सिंह की उपस्थिति में सेक्टर-66 में उन्नत और पुनर्निर्मित नशा मुक्ति केंद्र का उद्घाटन किया। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब जल्द ही नशे के खिलाफ लड़ाई में दुनिया में एक मार्गदर्शक मॉडल के रूप में उभरेगा।
विज्ञापन

सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी के नेतृत्व वाली सन फाउंडेशन ने राज्य के 19 सरकारी नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्रों में कौशल प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने पर सहमति व्यक्त की है। इसकी शुरुआत अमृतसर, जालंधर और मोहाली से हुई है। नशा मुक्ति केंद्र मोहाली में कई कोर्स और गतिविधियां शुरू की गई हैं। पंजाब ने नशा मुक्ति केंद्रों में बिस्तरों की संख्या 1500 से बढ़ाकर 5000 कर दी गई है। विभिन्न गैर सरकारी संगठनों की सहायता से पुनर्वास केंद्रों में कौशल प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। राज्यसभा सदस्य विक्रमजीत सिंह साहनी ने कहा कि वह और उनका एनजीओ सन फाउंडेशन सदैव युवाओं के कल्याण के लिए काम करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed