फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Health department team destroyed dengue larvae found in three houses of Nayagaon

नयागांव के तीन घरों में मिला डेंगू का लारवा किया नष्ट

Thu, 17 Mar 2022 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Health department team destroyed dengue larvae found in three houses of Nayagaon
नयागांव। स्वास्थ्य विभाग और नगर काउंसिल की टीम की ओर से इलाके को डेंगू मुक्त बनाने की मुहिम श्ुारू की गई है। इसके तहत लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक इलाके में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आदर्शपाल कौर की ओर से डेंगू की रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग और नगर काउंसिल के सेनिटेशन विभाग की टीम काम कर रही है। यह टीम लोगों के घरों में जाकर उन्हें डेंगू के खिलाफ जागरूक कर रही है। इसके तहत लोगों को पानी को ढक कर रखने और घरों के आसपास गंदा पानी जमा न होने देने के तरीके बताए जा रहे हैं। लोगों को बताया जा रहा है कि डेंगू का मच्छर ज्यादातर दिन के समय ही सुबह 10 से शाम 4 बजे तक सक्रिय रहता है। इस समय के दौरान ज्यादातर पूरी बाजू या पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े ही पहनने की कोशिश करें।
विज्ञापन

इस दौरान चेकिंग कर रही टीम जिन लोगों के घरों मेें डेंगू का लारवा मिल रहा है उसको नष्ट कर रही है। इसके साथ ही लोगों को चेतावनी भी दी जा रही है कि अगर किसी के घर में साफ सफाई न होने के कारण डेंगू का लारवा पाया जाता है तो उनके चालान भी किए जाएंगे। इस मौके पर नगर काउंसिल के सेनेटरी इंस्पेक्टर रामगोपाल, हरदीप सिंह और स्वास्थ्य विभाग से जसपाल सिंह, बहादुर सिंह सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed