{"_id":"6425f2ee11460bbcca041cf4","slug":"health-department-advised-to-wear-mask-due-to-increase-in-corona-cases-mohali-news-c-289-1-pkl1019-74-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: कोरोना के केस बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग ने मास्क डालने की सलाह दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: कोरोना के केस बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग ने मास्क डालने की सलाह दी
विज्ञापन
कोरोना के केस बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग ने मास्क डालने की सलाह दी
लगातार खांसी, जुकाम और बुखार होने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं : सिविल सर्जन
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। पिछले कुछ दिनों से शहर में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर ने जिलावासियों से अपील की है कि इस जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों का पालन कर जरूरी सावधानी बरतें।
उन्होंने कहा कि हालांकि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस जानलेवा बीमारी पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है, लेकिन इसके पूर्ण खात्मे के लिए लोग भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाते समय मास्क लगाएं और बार-बार हाथ धोएं।
उन्होंने कहा कि कोविड के मामले बढ़ने के कारण जिले में कोविड सैंपलिंग का काम तेज कर दिया गया है। जिले के विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में कोविड मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि लगातार खांसी, जुकाम, बुखार आदि हो तो डॉक्टर की सलाह लेकर कोविड टेस्ट करवाएं। स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क कर डॉक्टर से भी सलाह ली जा सकती है।
विज्ञापन
कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी
सिविल सर्जन ने दोहराया कि इस बीमारी से बचाव के लिए कोविड टीकाकरण बेहद जरूरी है। टीका लगवाने वाला व्यक्ति अगर टीकाकरण के बाद किसी भी कारण से कोविड संक्रमित हो जाता है तो टीका लगवाने वाले व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती होने या ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।