फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Headmaster murder case... Sartaj, along with his accomplices, had attacked Gursevak

Mohali News: हेडमास्टर हत्याकांड.. सरताज ने साथियों संग मिलकर किया था गुरसेवक पर हमला

Tue, 11 Aug 2026 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Headmaster murder case... Sartaj, along with his accomplices, had attacked Gursevak
मोहाली। कुंभड़ा सरकारी स्कूल के हेडमास्टर गुरसेवक सिंह (48) की हत्या के मामले में पुलिस ने सरताज सिंह और उनकी पत्नी हरप्रीत कौर के खिलाफ केस दर्ज किया है। गुरसेवक सिंह पर सन्नी एन्क्लेव स्थित उनके घर के बाहर कुल्हाड़ी और तेजधार हथियारों से हमला किया गया था, जिसके बाद रविवार को अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस अब सरताज के साथियों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन




सीसीटीवी फुटेज में एक सफेद फोर्ड फीगो कार दिखाई दी है, जिसके सरताज की होने का दावा किया जा रहा है। आरोप है कि इसी कार से सरताज अपने साथियों के साथ गुरसेवक सिंह के घर पहुंचा था। जांच में सामने आया है कि करीब डेढ़ महीने पहले सेक्टर-70 में गुरसेवक सिंह का सरताज से विवाद हुआ था। उस समय सरताज आई-20 कार से आया था, हालांकि तब कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। हत्या के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चंडीगढ़ स्थित उनके घर पर दबिश दी। सूत्रों के मुताबिक, सरताज और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया गया है, लेकिन पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन





गुरसेवक सिंह हत्या में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस की छापेमारी जारी है। सरताज के साथ हमला करने वाले अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। हत्या की असल वजह आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आएगी। - ईशान सिंगला, डीएसपी खरड़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed