{"_id":"66342bc0a6acac36ed0aaec4","slug":"haryana-school-education-board-12th-result-of-government-schools-was-excellent-mohali-news-c-290-1-pkl1068-7955-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 12वीं के सरकारी स्कूलों का रिजल्ट रहा बेहतरीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 12वीं के सरकारी स्कूलों का रिजल्ट रहा बेहतरीन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 12वीं के सरकारी स्कूलों का रिजल्ट बेहतरीन रहा है। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-6 और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेतपुराली के विद्यार्थियों ने अच्छे नंबर हासिल किए हैं।
पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर- 6 पंचकूला के विद्यार्थियों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय से 151 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 149 बच्चे सफल हुए। विद्यालय से अजय ने 441 अंक लेकर प्रथम स्थान और करण ने 426 अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय और वाणिज्य संख्या का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रजनीश कुमार सचदेवा ने छात्रों, उनके अभिभावकों और अपने सभी अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि यह छात्रों और अध्यापकों की कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि इस वर्ष विद्यालय का परिणाम 98.68 प्रतिशत रहा। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
खेतपुराली का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेतपुराली बारहवीं कक्षा का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा सानिया निवासी तबीब हुसैन गांव टिब्बी ने कला संकाय में 94.4 फीसदी अंक प्राप्त करके जिला पंचकूला में तीसरा स्थान व बरवाला ब्लॉक में प्रथम स्थान हासिल किया। हर्ष शर्मा पुत्र देवराज गांव सबीलपुर ने 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके अपने स्कूल में दूसरा स्थान हासिल किया। महक देवी पुत्री सोरन सिंह गांव दूदगढ़ ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त करके अपने स्कूल में तीसरा स्थान प्राप्त कर गांव में नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेतपुराली में 12वीं कक्षा में कुल 51 बच्चे परीक्षा में बैठे थे, जिसमें से 13 बच्चों के नाम मेरिट लिस्ट में है बाकि सभी बच्चे प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं। इस उपलक्ष्य में वीरवार को स्कूल में कार्यक्रम रखा गया, जिसमें मेरिट लिस्ट में आए हुए सभी बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल रमेश कुमार सभी स्टॉप मेंबर्स सरपंच सरिता शर्मा व सभी पंचायत मेंबर मौजूद रहे। सरपंच सरिता शर्मा ने शत प्रतिशत रिजल्ट आने का श्रेय स्कूल के प्रिंसिपल रमेश कुमार व सभी स्टाफ मेंबर्स की मेहनत को दिया।