फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Harmilap Nagar road work will start with one crore

हरमिलाप नगर सड़क का काम शुरू, एक करोड़ से होगा निर्माण

Mon, 06 Dec 2021 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Harmilap Nagar road work will start with one crore
जीरकपुर। नगर काउंसिल के प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों ने बलटाना क्षेत्र के अधीन आती हरमिलाप नगर की सड़क का काम चालू करवाया। समागम के दौरान ढिल्लों ने बताया कि तरकीबन एक करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क का काम पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

ढिल्लों ने कहा कि लंबे समय से स्थानीय लोग इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे जो लंबे समय से खस्ता बनी हुई थी। सड़क पर जगह जगह बड़े बड़े गड्ढ़े बने हुए थे। इस कारण राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी। दूसरी ओर, इस सड़क को चंडीगढ़ व पंचकूला जाने के लिए शार्ट कट के तौर पर भी ज्यादातर वाहन चालकों की तरफ से प्रयोग में लाया जाता है। सड़क को दो पड़ाव में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

पहले पड़ाव के तहत हरमिलाप नगर फाटक से गांव बलटाना के गुरुद्वारा साहिब तक जिसके निर्माण पर 49 लाख 23 हजार से सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसी तरह दूसरे पड़ाव में गुरुद्वारा साहिब से पंचकूला सड़क तक निर्माण तकरीबन 48 लाख 46 हजार रुपये में किया जाएगा। इनके टेंडर भी अलग अलग अलॉट किए गए हैं जिससे सड़क का काम जल्दी पूरा किया जाएगा। इस मौके पर पार्षद हरजीत सिंह मिंटा, पार्षद संजय सिंह राजू, पार्षद सुनीता जैन, पार्षद नेहा शर्मा, पार्षद शिवानी गोयल, दीपक धीमान, अनिल जैन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed