फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Hardware items stolen twice in 15 days in factory

Mohali News: फैक्टरी में 15 दिन में दो बार हार्डवेयर का सामान चोरी

Sun, 23 Apr 2023 02:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sun, 23 Apr 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Hardware items stolen twice in 15 days in factory
फैक्टरी में 15 दिन में दो बार हार्डवेयर का सामान चोरी
विज्ञापन

जाली काटकर अंदर घुसे चोर, सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी स्थित एक फैक्टरी में 15 दिन में दो बार चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंधी थाना फेज-1 पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चोरी की वारदात के बारे में शिकायतकर्ता सुभाष कक्कड़ निवासी फेज-5 ने बताया कि उनकी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी में आरएस स्वास्तिक किचन कंपनी नाम से फैक्टरी है। उनकी फैक्टरी में पहली बार तीन अप्रैल को चोरी हुई थी। लेकिन उन्होंने इसकी यह सोचकर शिकायत नहीं दी थी कि शायद कंपनी का ही कोई कर्मचारी होगा। उन्होंने उस समय चोरों के बारे में पता करने की अपने स्तर पर काफी कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। तब चोर फैक्टरी से हार्डवेयर का काफी सामान ले गए थे। वह पहली चोरी से अभी उभरे भी नहीं थे कि 17-18 अप्रैल की रात को चोर फिर से उनकी फैक्टरी से हार्डवेयर का काफी सामान चोरी करके ले गए। चोर रात को जाली काटकर अंदर घुसे थ और अंदर लगे ताले भी तोड़ दिए। चोरों ने फैक्टरी के अंदर आते ही सबसे पहले सीसीटीवी कैमरों को थैले से ढका ताकि उनके चेहरे सीसीटीवी फुटेज में कैद न हों। चोर इतने शातिर थे कि वे जाते हुए सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। चोरी की घटना के बाद उन्होंने अपने सामने वाली फैक्टरी का सीसीटीवी फुटेज चेक करके चोरों की तलाश शुरू की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद अब उन्होंने चोरी की शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट का प्रबंध करे प्रशासन, पुलिस गश्त बढ़ाई जाए
फैक्टरी के मालिक सुभाष ने बताया कि फैक्टरी के बाहर कोई स्ट्रीट लाइट भी नहीं लगी हुई है। इस कारण यहां अंधेरा ही रहता है। उनके सामने वाली कंपनी के सीसीटीवी कैमरों में उनकी फैक्टरी कम ही नजर आती है, इसलिए उसकी फुटेज से भी कुछ पता नहीं चल पाया है। इंडस्ट्रियल एरिया के इलाके से निगम को काफी राजस्व जाता है। यहां पर स्ट्रीट लाइट का प्रबंध नहीं होना बड़ी नाकामी है। अगर यहां स्ट्रीट लाइट लगी हों तो चोरी की वारदातों को काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने प्रशासन से इलाके में स्ट्रीट लाइट का प्रबंध करने की मांग रखी। सुभाष के साथ अन्य फैक्टरी संचालकों ने कहा कि इलाके में रात को पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। इससे इलाके में घूमने वाले शरारती तत्वों पर नकेल कसी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed