फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Hanged in shock of brother's death, girl's dead, mother under treatment

भाई की मौत के सदमे में लगाई फांसी, बच्ची की मौत, मां उपचाराधीन

Fri, 07 Aug 2020 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Hanged in shock of brother's death, girl's dead, mother under treatment
जीरकपुर। स्थानीय वीआईपी रोड पर स्थित पेंटा होम्स सोसायटी के नजदीक दुकानों में रहने वाले एक परिवार की 32 वर्षीय महिला अपने भाई की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी। महिला ने अपनी आठ वर्षीय बेटी के साथ वीरवार दोपहर फांसी लगा ली। इसी दौरान पड़ोसियों की नजर इन पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल मां-बेटी दोनों को जीएसीएच-32 चंडीगढ़ में दाखिल करवाया।
विज्ञापन

यहां आठ वर्षीय लड़की को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह पूरी घटना महिला के भाई की नशा करने की आदत और नशे के कारण ही हुई उसकी मौत के कारण हुआ है। उसकी नशे की बुरी लत ने इस पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया। इस मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी एएसआई रमेश्वर दास ने बताया कि पुलिस को उक्त अस्पताल से जानकारी मिली थी कि क्षेत्र की एक 32 वर्षीय महिला पूनम पेंटा होम्स वीआईपी रोड पर मार्केट में रहती थी। पूनम का एक भाई दीपक था, जो नशा करने का आदी था, जिसे सरहिंद रोड पटियाला में एक नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल करवाया था। उसकी गत तीन अगस्त को वहां मौत हो गई। उसकी मौत के बाद पूनम और उसकी 8 वर्षीय लड़की सिया मानसिक तौर पर परेशान रहने लगे।
विज्ञापन

इस पर वीरवार दोपहर को पूनम ने अपने कमरे में अपनी 8 वर्षीय बच्ची सिया के साथ आत्महत्या करने के मंसूबे से फांसी लगा ली थी। इस ने पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed