{"_id":"5fc55a7f8ebc3e1a264453ab","slug":"guruparva-gurdwara-s-adorned-in-mohali-sangat-did-good-wishes-for-everyone-mohali-news-pkl395696168","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुपर्व : मोहाली में सजे गुरुद्वारे.. संगत ने की सरबत के भले की अरदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुपर्व : मोहाली में सजे गुरुद्वारे.. संगत ने की सरबत के भले की अरदास
विज्ञापन
रंग-बिरंगी लाइटों से सजा श्री नाभा साहिब गुरुद्वारा।
- फोटो : MOHALI
मोहाली। धन गुरु नानक प्रगटेया, मिटी धुंध जग चानन होया के पावन शबदों से वीआईपी सिटी में श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में संगत गुरुद्वारों में पहुंच कर नतमस्तक हुई और सरबत के भले की अरदास की। अमृत वेला से ही कीर्तनी जत्थों ने संगत को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की वाणी के साथ जोड़ दिया। गुरुद्वारों को भव्य तरीके से सजाया गया था। इसके अलावा सुबह व शाम के समय जमकर आतिशबाजी भी हुई।
रोशनी से नहाए गुरुघर
मोहाली के एतिहासिक गुरुद्वारों सहित शहर व गांवों के सभी गुरुघर रोशनी से नहा गए। लोगों ने अपने घरों को प्रकाश पर्व पर सजाया और आतिशबाजी कर खुशियां मनाईं। श्री गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व पर शहर के सभी गुरुद्वारों में धार्मिक समागमों का आयोजन किया गया और लंगर लगाए गए। श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डालने के साथ धार्मिक समागम शुरू हुए। दिन भर कीर्तनी, रागी जत्थों, ढाडी जत्थों सहित कथा वाचकों व विचारकों ने गुरु साहिब की पावन वाणी से संगत को निहाल किया। इसके अलावा गतका अखाड़ों ने भी जौहर दिखाए।
जगह-जगह हुआ नगर कीर्तन का स्वागत
गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में सुबह नौ बजे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए और पूरा दिन धार्मिक समागम हुआ। प्रकाश पर्व पर अमृत संचार भी किया गया। पंथ के प्रसिद्ध रागी व कीर्तनी जत्थों ने संगत को गुरमति विचारों से निहाल किया। प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन सजाया गया, जो पूरे इलाके की परिक्रमा कर वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन का संगत ने जगह-जगह स्वागत किया। कीर्तन में बड़ी संख्या में संगत के साथ स्कूली बच्चों ने भी हिस्सा लिया। संगत ने पांच प्यारों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
धार्मिक समागम करवाए
फेेज-1 स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा, फेज-2 स्थित गुरुद्वारा साहिबजादा अजीत सिंह, फेज-5 स्थित गुरुद्वारा श्री साहिबवाड़ा, फेज-8 स्थित गुरुद्वारा अंब साहिब, सेक्टर-70 स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा, फेज-4 स्थित गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा, फेज-9 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी, फेज-11 स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा, सेक्टर-71 स्थित गुरुद्वारा साहिब के अलावा सेक्टर-76 से 80 में पड़ते गुरुद्वारा साहिब के अलावा शहर के अन्य फेजों और सेक्टरों में स्थित गुरुद्वारा साहिबों में भी धार्मिक समागम करवाए गए।
संगत को गुरबाणी से जोड़ा
भागोमाजरा के गुरुद्वारा साहिब से प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर नगर कीर्तन सजाया गया। दोधी यूनियन के नेता बलजिंदर सिंह ने बताया कि पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन आरंभ हुआ। गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुआ नगर कीर्तन गांव की परिक्रमा करते हुए गुरुद्वारा सिंह सभा, गुरुद्वारा भाई जैता जी, गुरुद्वारा साहिब बैरोंपुर व माणक माजरा के गुरुद्वारा सिंह शहीदां होते हुए वापस भागोमाजरा के गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ। इस दौरान रागी जत्थों ने कीर्तन से संगत को गुरबाणी से जोड़ा व श्री गुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला।

मोहाली के गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में माथा टेकती संगत।- फोटो : MOHALI