{"_id":"6935dae1d8fc6ee76800a24c","slug":"gsmch-beat-gmc-patiala-by-4-wickets-mohali-news-c-71-1-spkl1025-136577-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: जीएसएमसीएच ने जीएमसी पटियाला को 4 विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: जीएसएमसीएच ने जीएमसी पटियाला को 4 विकेट से हराया
विज्ञापन
मोहाली। किनेसिया क्रिकेट 2025 के फाइनल मुकाबले में जीएसएमसीएच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीएमसी पटियाला को 4 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मैच में रोमांच आखिरी ओवर तक बना रहा।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जीएमसी पटियाला की टीम 17.3 ओवर में 117 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से हरजोत ने बेहतरीन अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 36 गेंदों पर 53 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे। रचीत गर्ग ने 12 और अभिषेक ने 10 रन का योगदान दिया।
जीएसएमसीएच की ओर से सौरभ, श्रीनीश बंसल और अमनदीप ने 2-2 विकेट झटके। वहीं अमन और जय ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीएसएमसीएच की टीम ने 15.3 ओवर में 6 विकेट खोकर 118 रन बना लिए और 4 विकेट से मैच जीत लिया। बल्लेबाजी में अमन ने नाबाद 33 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनके अलावा श्रीनीश बंसल ने 25, कार्तिक कपूर ने 16 और हरनम ने 10 रन जोड़े। जीएसएमसीएच की टीम के बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन ने उन्हें इस साल का किनेसिया क्रिकेट चैंपियन बना दिया।
विज्ञापन
बेस्ट प्लेयर्स
* प्लेयर ऑफ द मैच: जीएसएमसीएच के अमन (33 रन, 1 विकेट)
* बेस्ट बल्लेबाज: जीएमसी पटियाला के हरजोत (53 रन)
* बेस्ट गेंदबाज: जीएमसी पटियाला के राघव (4 विकेट)