{"_id":"576c42f14f1c1bb40cb48371","slug":"greater-mohali-swimming-pool-sevarage-block-sports-complex-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर मोहाली में कहीं स्वीमिंग पूल लीक तो कहीं पर हुआ सीवरेज ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर मोहाली में कहीं स्वीमिंग पूल लीक तो कहीं पर हुआ सीवरेज ब्लॉक
ब्यूरो,अमर उजाला/मोहाली
Updated Fri, 24 Jun 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
स्वीमिंग पूल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) की ओर से लाखों रुपये की लागत से कई स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बनाए गए स्वीमिंग पूल जवाब दे गए हैं। सबसे बुरा हाल फेज-9 के स्टेडियम वाले पूल का है। जो लीकेज के कारण अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है।
सेक्टर-78 स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के पूल में सीवरेज में ब्लॉक हो रहा है। इसका खामियाजा बंगलूरू में होने वाली सब जूनियर चैंपियनशिप में जाने वाले छात्रों को उठाना पड़ रहा है। इन्हें घंटों गंदगी में अभ्यास करना पड़ रहा है, लेकिन गमाडा के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि खेल विभाग कई बार गमाडा को इस संबंध में पत्र लिख चुका है। जब इस संबंध में गमाडा अधिकारियों से संपर्क किया तो उन्होंने फोन पिक नहीं किया।
जानकारी के मुताबिक शहर के विभिन्न सेक्टरों के बच्चे काफी समय से 29 जून से बंगलूरू में होने वाले स्वीमिंग की सब जूनियर व जूनियर चैंपियनशिप की तैयारी में जुटे हैं। पहले वह फेज-9 के स्टेडियम स्थित पूल में तैयारी कर रहे थे। लेकिन दो महीने पहले अचानक पूल में खराबी आ गई। पूल को पानी की सप्लाई देने वाली पाइप लीक होने के कारण उसमें पानी के साथ मिट्टी आने लगी। इसके बाद पूल को मरम्मत के लिए बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
उस समय गमाडा ने दस दिनों में पूल को रिपेयर करने का दावा किया था पर पूल का काम अधर में लटका हुआ है। इसके बाद फेज-9 के स्टेडियम में स्वीमिंग की तैयारी कर रहे छात्रों को सेक्टर-78 के स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन जब छात्र वहां पर ट्रेनिंग के लिए गए तो वहां पर छात्रों की भीड़ ज्यादा हो गई। दूसरी ओर आए दिन वहां सीवरेज ब्लॉक हो रहा है, लेकिन कोई इसकी सुध नहीं ले रहा है।
लीकेज तलाशने के लिए खुदाई कर अधर में छोड़ा काम
फेज-9 स्टेडियम स्थित स्वीमिंग पूल 9 मई को बंद हुआ था। इसके बाद गमाडा ने पूल की रिपेयर का काम शुरू किया था। लाइन की खुदाई का काम बीच में ही छोड़ दिया गया। वहीं, पूल के एरिया में मात्र गंदगी ही गंदगी दिखाई देती है।
अधिकारियों के आदेश भी हवा में
स्वीमिंग पूल की खस्ता हालत को लेकर कुछ समय पहले डीसी की अगुवाई में मीटिंग हुई थी। उस समय भी यह मामला उठा था। उस समय संबंधित विभाग के अधिकारियों ने तुरंत रिपेयर करने के आदेश दिए थे, लेकिन इसके बाद भी मामला अधर में है।
सीवरेज ब्लॉकेज के लिए लोग जिम्मेदार
जानकारों के मुताबिक स्वीमिंग पूल में सीवरेज ब्लॉक होने की समस्या के लिए काफी हद तक लोग भी जिम्मेदार हैं। जो लोग वहां तैराकी करने आते है। वह शैंपू आदि के पाउच वहीं छोड़ देते हैं। जो नालियों में फंसते हैं। इसके अलावा कुछ लोगों के बाल भी नालियों में फंसने की समस्या आती है।