फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Government should not get trapped in false promises: Balbir Singh Sidhu

सरकार के झूठे वादों में न फंसे सरकार : बलबीर सिंह सिद्धू

Fri, 25 Jul 2025 01:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Government should not get trapped in false promises: Balbir Singh Sidhu
मोहाली। पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग नीति में किए बदलावों को केवल झूठे वादों का जाल करार दिया है। उन्होंने किसानों से इसमें न फंसने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपनी कमजोर वित्तीय स्थिति के कारण ज़मीन मालिकों को 50 हजार और एक लाख सालाना मुआवजा देने की स्थिति में नहीं है। सिद्धू ने कहा कि जो सरकार महिलाओं को एक जार प्रतिमाह नहीं दे सकी वह सरकार जमीन मालिकों को 50 हजार या एक लाख सालाना देने का दावा कैसे कर सकती है। उन्होंने बताया कि 65 हजार एकड़ ज़मीन के लिए यदि सरकार 50 हजार रुपये प्रति एकड़ सालाना मुआवजा देती है, तो अधिग्रहण से पहले ही 325 करोड़ रुपये सालाना का बोझ पड़ेगा और अधिग्रहण के बाद यह बोझ 650 करोड़ रुपये सालाना तक पहुंच जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के 90 प्रतिशत किसान पीढ़ियों से खेती कर रहे हैं। खेती के अलावा उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है। सिद्धू ने मांग की कि सरकार को यह नीति तुरंत वापस लेकर, अगर जरूरत हो तो 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून के तहत किसानों को एकमुश्त नकद मुबावजा देकर जमीन अधिग्रहित करनी चाहिए, ताकि किसान दूसरी जगह ज़मीन खरीदकर अपनी पहचान और आजीविका को बनाए रख सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed