{"_id":"60ce578d8ebc3e67110a3a08","slug":"government-employees-of-mohali-will-increase-immunity-by-doing-yoga-will-fight-against-corona-mohali-news-pkl417276269","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली के सरकारी मुलाजिम योग करके बढ़ाएंगे कोरोना प्रतिरोधक शक्ति, लड़ेंगे कोरोना से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली के सरकारी मुलाजिम योग करके बढ़ाएंगे कोरोना प्रतिरोधक शक्ति, लड़ेंगे कोरोना से
विज्ञापन
मोहाली। जिले के सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी अब योग करेंगे और अपनी कोरोना प्रतिरोधक शक्ति (इम्यूनिटी पावर) बढ़ाएंगे। जिला प्रशासन ने कोरोना से अपने मुलाजिमों को बचाने के लिए योग करवाने का फैसला किया है। यह इम्यूनिटी बूस्टर योग कार्यक्रम तीन दिन चलेगा। इसमें जिले के सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी वर्चुअली योग, प्राणायाम और मेडिटेशन सीख कर कोरोना से लड़ने का दमखम पैदा करेंगे।
कोरोना से अपने कर्मचारियों को बचाने के लिए मोहाली जिला प्रशासन उन्हें योग करवाएगा। आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक इम्यूनिटी बढ़ाने के तरीके सिखाएंगे। डीसी गिरीश दियालन ने इसके बारे में बताया कि इम्यूनिटी बूस्टर योग प्रोग्राम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को समर्पित होगा। आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से यह प्रोग्राम 21 से 23 जून तक चलेगा। जिसमें आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक योग की ऐसी तकनीक सिखाएंगे, जिसके नियमित अभ्यास से कर्मचारी काम के तनाव को कम करने के साथ ही अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता का बढ़ा सकेंगे।
डीसी ने बताया कि कर्मचारियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए इसका फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तनाव भरे माहौल में योग ही उन्हें उर्जावान और तंदरुस्त बनाए रख सकता है। डीसी ने बताया कि इस प्रोग्राम में सभी विभागों के अधिकारी, स्टाफ और अध्यापक हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन
आर्ट ऑफ लिविंग के स्टेट कॉर्डिनेटर सुरेश गोयल ने इस वर्चुअल कार्यक्रम के बारे में बताया कि इसमें हिस्सा लेने वालों को गुगल फार्म के जरिये रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। जो कि निशुल्क है। गोयल ने बताया कि तीन दिन चलने वाले इस प्रोग्राम में 30 मिनट के अलग-अलग सेशन ऑनलाइन करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जारी किए गए लिंक के जरिये रजिस्ट्रेशन करवाने वाला व्यक्ति प्रोग्राम से जुड़ सकता है। गोयल ने बताया कि सही लाभ लेने के लिए प्रतिभागियों को प्रत्येक सेशन में शामिल होना चाहिए। पूरे प्रक्रिया का सही से समझ नियमित अभ्यास करने से ही बेहतर लाभ मिलेगा।