फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   GMADA along with police force demolished illegal constructions from JCB in Nayagaon

गमाडा ने पुलिस बल साथ लेकर नयागांव में जेसीबी से ढहाए अवैध निर्माण

Thu, 17 Mar 2022 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
GMADA along with police force demolished illegal constructions from JCB in Nayagaon
नयागांव। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने इलाके में चल रहे अवैध निर्माण पर शिकंजा कस दिया है। बुधवार को सिंघा देवी शिव नगर में गमाडा की टीम ने जेसीबी से अवैध निर्माण ढहाए। इसके साथ ही लोगों को हिदायत दी है कि वह इस तरह के अवैध निर्माण न करें।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नयागांव के आसपास के इलाके सिंघा देवी, शिवनगर, बड़ी करोर आदि में अवैध निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। यहां पर जमीन की कीमत कम होने के कारण लोग अपने प्लॉट खरीद लेते हैं। लेकिन उनको बाद में पता चलता है कि यहां पर मकान बनाने से पहले गमाडा से अनुमति लेनी होती है। जबकि यहां पर गमाडा से अनुमति लिए बिना ही सैकड़ों की संख्या में निर्माण कार्य चल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सरकार को फीस के रूप में मिलने वाले रेवेन्यू का भी नुकसान हो रहा है। बुधवार को इसी प्रकार के हो रहे अवैध निर्माण की शिकायत गमाडा की टीम को मिली थी। इसके बाद पुलिस बल और जेसीबी मशीन के साथ गमाडा की टीम मौके पर पहुंची और यहां पर चल रहे अवैध निर्माण को जेसीबी से ढहा दिया। साथ ही इलाके के लोगों को चेतावनी दी गई कि अगर किसी भी व्यक्ति ने बिना अनुमति के निर्माण कार्य किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed