फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Girl kidnapped, dragged by three youths on foot for one kilometer

दिनदहाड़े लड़की अगवा, तीन युवक एक किलोमीटर पैदल घसीटकर ले गए

Sun, 08 May 2022 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Girl kidnapped, dragged by three youths on foot for one kilometer
नयागांव। तीन युवक एक लड़की को करीब एक किलोमीटर तक खींचते हुए ले गए। सारा मामला बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने एक ड्राइवर एवं तीन अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वीरवार शाम शिवालिक विहार से खींचते हुए तीन युवक एक युवती को खुड्डा अलीशेर रोड तक लेकर आए। वहां से स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में बिठाकर अगवा कर ले गए। हैरानी की बात रही कि करीब एक किलोमीटर की दूरी में किसी भी व्यक्ति ने इसका विरोध नहीं किया। एक व्यक्ति ने चंडीगढ़ के पुलिस कंट्रोल रूम पर जब इसकी सूचना दी तो चंडीगढ़ पुलिस ने मोहाली पुलिस को मामले के बारे में अवगत कराया। इसके बाद मोहाली पुलिस कंट्रोल रूम ने मामले की सूचना नयागांव पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की पड़ताल कर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ लड़की को अगवा करने का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी अजीत पाल सिंह ने बताया कि मामले में किसी भी व्यक्ति की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। कंट्रोल रूम की सूचना के आधार पर इलाके में जांच-पड़ताल की गई थी। बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा गया। इसमें तीन युवक एक लड़की को खींचकर ले जाते हुए दिख रहे थे। एक ड्राइवर स्विफ्ट डिजायर गाड़ी लेकर आगे खड़ा था। चारों लड़के युवती को कार में बिठाकर ले गए । पड़ताल में सामने आया है कि युवक आपस में हरियाणवी भाषा में बात कर रहे थे। संदेह है कि मामला प्रेम विवाह से संबंधित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed